होम / चुनाव / भारतीय के हाथ से भले ही गई सत्ता, लेकिन ब्रिटिश सरकार में कायम रहेगा भारतवंशियों का जलवा 

भारतीय के हाथ से भले ही गई सत्ता, लेकिन ब्रिटिश सरकार में कायम रहेगा भारतवंशियों का जलवा 

ब्रिटेन के आम चुनावों में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के नेताओं को भी जीत मिली है. इनमें से सबसे ज्यादा लेबर पार्टी से ताल्लुख रखते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ब्रिटेन की सत्ता में 14 साल के बाद लेबर पार्टी ने वापसी की है. जबकि कंजर्वेटिव पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. आम चुनाव में कीर स्टार्मर (Keir Starmer) की लेबर पार्टी को 412 सीटें मिली हैं और ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी लेवल 121 सीटों पर ही सिमट गई है. इस तरह, भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली करनी पड़ी है. हालांकि, UK की नई सरकार में भी भारतवंशियों का जलवा कायम रहेगा, क्योंकि भारतीय मूल के 26 लीडर जीतकर संसद पहुंचे हैं. यह आंकड़ा पिछली सरकार के मुकाबले दोगुने के करीब है, जो दर्शाता है कि ब्रिटेन की जनता का भारतीयों पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है.  

पिछली बार जीते थे 15
ब्रिटेन में 2019 के आम चुनाव में 15 भारतवंशी जीते थे और इस बार यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है. गौर करने वाली बात ये है कि जीतकर संसद के निचले सदन यानी ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में पहुंचने वाले सबसे अधिक भारतवंशी लेबर पार्टी से हैं, जिस पर भारत विरोधी टैग लगता रहा है. हालांकि, कीर स्टार्मर शुरुआत से ही यह कहते आए हैं कि लेबर पार्टी पूरी तरह से बदल गई है और भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहती है. कीर ने काफी भारतीय मूल के नेताओं को टिकट दी, ताकि यह संदेश दे सकें कि लेबर पार्टी पुरानी सोच से बाहर निकल चुकी है और वह काफी हद तक इसमें कामयाब भी हुए. 

लेबर पार्टी के सांसद 
लेबर पार्टी (Labour Party) की वरिष्ठ पार्टी नेता सीमा मल्होत्रा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. इसी तरह, पूर्व सांसद कीथ वाज की बहन और मूलरूप से गोवा से ताल्लुख रखने वालीं वालेरी भी विजयी रही हैं. भारतीय मूल की लीजा नंदी को विगान निर्वाचन क्षेत्र में सफलता मिली है. चुनाव में किस्मत आजमाने वालीं ​​ब्रिटिश सिख सांसद प्रीत कौर गिल, तनमनजीत सिंह धेसी, नवेंदु मिश्रा और नादिया व्हिटोम के सिर भी जीत का सेहरा बंधा है. इनके साथ-साथ बैगी शंकर, जस अठवाल, हरप्रीत उप्पल, वरिंदर जूस, सतवीर कौर, गुरिंदर जोसन, कनिष्क नारायण, सोनिया कुमार, किरीथ एंटविस्टल, जीवन संधेर, सोजन जोसेफ और सुरीना ब्रेकनब्रिज भी संसद पहुंचे हैं.

कंजर्वेटिव से ये रहे विजेता
कंजर्वेटिव पार्टी से जीतने वाले भारतवंशियों की संख्या बेहद सीमित है. ऋषि सुनक को मिलाकर भारतीय मूल के केवल 5 ब्रिटिश लीडर्स चुनाव में जीते हैं. इनमें पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन, प्रीति पटेल, गगन महिंद्रा और शिवानी राजा शामिल हैं. वहीं, लिबरल डेमोक्रेट्स ने 60 से अधिक सीट हासिल करके लगभग सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया. पार्टी की टिकट पर भारतीय मूल की मुनीरा विल्सन को भी जीत हासिल हुई है. इसी तरह, निगेल फराज पर भी जनता ने भरोसा जताया है.  

कीर स्टार्मर बने PM
सत्ता के उलटफेर के साथ ही ब्रिटेन की कमान अब कीर स्टार्मर के हाथों में आ गई है. उन्हें प्रधानमंत्री चुन लिया गया है. लेबर पार्टी लीडर कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को बकिंघम पैलेस में महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की, जिसके बाद वह आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीर स्टार्मर को ब्रिटेन के PM चुने जाने पर बधाई दी है. अब देखने वाली बात ये होगी कि कीर के नेतृत्व में ब्रिटेन और भारत के संबंध कैसे रहते हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago