होम / चुनाव / आखिर ऐसा क्या हुआ कि PM मोदी का मंदिर बनवाने वाले ने ही छोड़ दी भाजपा?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि PM मोदी का मंदिर बनवाने वाले ने ही छोड़ दी भाजपा?

खुद को पीएम मोदी का कट्टर समर्थक बताने वाले मयूर मुंडे ने भाजपा छोड़ दी है. मयूर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

करीब तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान देने के लिए भाजपा के एक कार्यकर्ता ने पुणे में मोदी मंदिर बनवाया था. अब खबर है कि उसी कार्यकर्ता ने भाजपा छोड़ दी है. महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले मयूर मुंडे ने साल 2021 में 'मोदी मंदिर' का निर्माण करवाया, जो काफी सुर्खियों में रहा था.  पुणे के औंध इलाके में बने इस मंदिर का उद्घाटन मयूर ने एक बुजुर्ग के हाथों करवाया था. इस मंदिर में PM मोदी की मूर्ति लगी है.

विधायकों पर साधा निशाना
मयूर मुंडे भाजपा में बाहरी लोगों को तवज्जो देने और अपनों को दरकिनार करने की नीति से नाराज हैं. इसीलिए उन्होंने भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, महाराष्ट्र में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की पुणे यूनिट में मतभेद स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है. कोथरुड और खडकवासला के मौजूदा विधायकों पर उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में दखल देने की कोशिश का आरोप है. यह भी कहा जा रहा है कि शिवाजीनगर विधायक सिद्धार्थ शिरोले वफादार पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं. 

बैठकों में भी नहीं बुलाते
श्री नमो फाउंडेशन के मयूर मुंडे ने वफादार पार्टी कार्यकर्ताओं को नज़रंदाज करने पर नाराज़गी जताई है. मुंडे ने कहा कि भाजपा वफादार कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है और दूसरे राजनीतिक दलों से पार्टी में आने वालों को अधिक महत्व दिया जा रहा है.  उन्हें विभिन्न पद दिए जा रहे हैं. मुंडे ने आरोप लगाया कि BJP में पुराने पदाधिकारियों का अपमान हो रहा है, अब उन्हें पार्टी की बैठकों में भी नहीं बुलाया जाता. यहां तक कि उनकी राय तक नहीं सुनी जा रही और उन्हें चुनाव प्रक्रिया से दूर कर दिया गया है.

विकास निधि खर्च में पक्षपात
मुंडे का कहना है कि उन्होंने भले ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन वह आज भी पीएम मोदी के कट्टर समर्थक हैं. मयूर मुंडे ने आगे कहा कि मौजूदा विधायक उन लोगों के इलाकों में विकास निधि खर्च कर रहे हैं, जो दूसरी पार्टियों से BJP में आए हैं. जबकि वफादार पार्टी कार्यकर्ताओं के क्षेत्र के लिए कुछ नहीं दिया जा रहा. बता दें कि अब तक बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भाजपा का दमन थाम चुके हैं और यह सिलसिला जारी है. मुड़े की तरह ही दूसरे राज्यों में भी भाजपा कार्यकर्ता 'अपनों' की उपेक्षा से नाराज हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago