होम / चुनाव / 'वन नेशन, वन इलेक्शन पर कहां तक पहुंची बात, सामने आई ये बड़ी खबर!

'वन नेशन, वन इलेक्शन पर कहां तक पहुंची बात, सामने आई ये बड़ी खबर!

मोदी सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा पर तेजी से काम कर रही है. इस संबंध में गठित समिति की रिपोर्ट भी सरकार को मिल चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

'वन नेशन, वन इलेक्शन' (One Nation One Election) दी सरकार के प्रमुख एजेंडे में शुमार है और सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है. माना जा रहा है कि मोदी सरकार अपने इसी कार्यकाल यानी कि मोदी 3.0 में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक लेकर आ सकती है. सरकार के लिए अच्छी बात यह है कि उसके सहयोगी इसके लिए तैयार बताए जा रहे हैं. 

सहयोगी भी हैं तैयार
मोदी सरकार इस बार सहयोगियों के बूते सत्ता में टिकी है. नीतीश कुमार की JDU और चंद्रबाबू नायडू की TDP सरकार की प्रमुख सहयोगी हैं. ऐसे में सरकार को दलों को विश्वास लें लेना ज़रूरी है. बताया जा रहा है कि JDU और TDP सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल सभी दल 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर सरकार के साथ हैं. बता दें कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने की अवधारणा को 'वन नेशन, वन इलेक्शन' नाम दिया गया है.

PM ने किया था अनुरोध
एक राष्ट्र, एक चुनाव' का वादा भाजपा के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में शामिल रहा है. इस साल स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान भी PM मोदी ने वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों से एक साथ आने का अनुरोध किया था. मोदी ने कहा था कि मैं सभी से एक राष्ट्र एक चुनाव के संकल्प को हासिल करने के लिए साथ आने का अनुरोध करता हूं, यह समय की मांग है. 

समिति ने दिया ये सुझाव 
सरकार ने इस संबंध में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. जानकारी के मुताबिक, इस रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि पहले लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए. इनके 100 दिन के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव होने चाहिए. इस तरह, पूरे देश में एक निश्चित समयावधि के भीतर सभी चुनाव संपन्न हो सकेंगे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

25 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago