होम / चुनाव / अरविंद केजरीवाल ने छोड़ा CM आवास, परिवार संग अब यह बंगला बना नया ठिकाना

अरविंद केजरीवाल ने छोड़ा CM आवास, परिवार संग अब यह बंगला बना नया ठिकाना

यह दूसरी बार है जब वे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे. इससे पहले साल 2014 में उन्हें तिलक लेन में आवास आवंटित हुआ था. इसके बाद वे सिविल लाइन में शिफ्ट हो गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना सरकारी आवास आज खाली कर दिया है. अरविंद केजरीवाल का अब नया पता पांच फिरोज शाह रोड होने वाला है. अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ नई दिल्ली के पांच फिरोज शाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं. यह घर आम आदमी पार्टी के पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के नाम पर आवंटित है. साढ़े 9 साल पहले यानी मार्च 2015 में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर 6 फ्लैग स्टाफ रोड सिविल लाइंस दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हुए थे.

अब यह बंगला बना केजरीवाल का आवास

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने  6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास खाली कर दिया है. वह आज लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर 5 में शिफ्ट हो गए. नए घर में शिफ्ट होने से पहले यहां पूजा पाठ कराई गई. आप मुख्यालय के नजदीक स्थित यह बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था. केजरीवाल का नया आवास रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के नजदीक है. इस आवास में वह अपने परिवार के साथ रहेंगे. 

हाल में केजरीवाल ने दिया था अपने पद से इस्तीफा

दरअसल दिल्ली शराब नीति में अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफे का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दाग के साथ काम करना तो दूर की बात है, मैं इस दाग के साथ में जी भी नहीं सकता, मैं जिंदा भी नहीं रह सकता. मैंने मन में सोचा था जब तक कोर्ट मेरे को बा-इज्जत बरी नहीं कर देता मैं दोबारा कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. लेकिन मुझे वकीलों ने कहा कि यह केस 10- 15 साल तक चल सकता है. मैंने सोचा कि मैं अपनी जनता की अदालत में जाऊंगा, जनता से पूछूंगा, जनता मेरे को बताएं कि मैं बेईमान हूं कि मैं ईमानदार हूं.

AAP नेताओं ने की थी अपने घर देने की पेशकश

इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सरकारी आवास छोड़ने की बात की थी. इसके बाद से अरविंद केजरीवाल के लिए नया घर ढूंढने की कवायद हो रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री के लिए आवास ढूंढने की प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने अपना घर देने की पेशकश की थी. आम आदमी पार्टी के नेताओं और पार्षदों के अलावा दिल्ली में से कई अन्य लोगों ने भी अपना आवास अरविंद केजरीवाल को देने की पेशकश की थी. 

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए ढूंढे जा रहे आवास की यह तलाश उन्हीं की पार्टी के सांसद अशोक मित्तल पर आकर खत्म हुई. नई दिल्ली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले अशोक मित्तल के सरकारी आवास पर रहते हुए ही केजरीवाल अपनी विधानसभा व पार्टी से जुड़े कामों को देखेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago