होम / चुनाव / कहीं खुल न जाए गठबंधन की गांठ, अजित पवार के बाद शिंदे गुट भी BJP से नाराज?

कहीं खुल न जाए गठबंधन की गांठ, अजित पवार के बाद शिंदे गुट भी BJP से नाराज?

मोदी सरकार की तीसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है. इस बीच सरकार के दो सहयोगियों में नाराजगी की खबर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे पीएम मोदी (PM Modi) के लिए गठबंधन की सरकार चलाना आसान नहीं होगा. इस सरकार का भविष्य क्या होगा ये आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन भविष्य में आने वाली चुनौतियों की झलक अभी से दिखाई देने लगी है. अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बाद अब एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना (Shiv Sena) ने भी मोदी कैबिनेट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. शिवसेना के चीफ व्हीप श्रीरंग बारणे ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पार्टी को उचित जगह नहीं मिलने पर गुस्सा जाहिर किया है.

पासवान का दिया उदाहरण
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीरंग बारणे का कहना है कि चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और HD कुमारस्वामी को कम सीटें जीतने के बावजूद मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है. वहीं, शिवसेना के सात सांसद होने के बावजूद उसे केवल स्वतंत्र प्रभार के साथ एक राज्य मंत्री का पद दिया गया है. बारणे ने आगे कहा कि हम कैबिनेट में जगह की उम्मीद कर रहे थे. चिराग पासवान की पार्टी के पांच सांसद हैं, मांझी की पार्टी का एक सांसद हैं और जेडीएस 2 सीटों पर विजयी हुई है. जबकि एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 7 सीटें मिली हैं. 

इतना अलग रुख क्यों?
श्रीरंग बारणे ने कहा कि ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद शिवसेना को सिर्फ एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मिला है. शिवसेना के चीफ व्हिप ने यह भी कहा कि हमारी पार्टी के स्ट्राइक रेट को देखते हुए हमें कैबिनेट मंत्री पद दिया जाना चाहिए था. बारणे ने खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए के अन्य घटक दलों के एक-एक सांसद जीतकर आए, लेकिन उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया, तो फिर बीजेपी ने शिंदे गुट के प्रति इतना अलग रुख क्यों अपनाया?

पवार को देते मंत्री पद
कम सीटों वाली पार्टियों का जिक्र करते हुए शिवसेना सांसद ने कहा कि अगर ऐसा है तो परिवार के खिलाफ आकर महागठबंधन में शामिल हुए अजित पवार को भी मंत्री पद दिया जाना चाहिए था. इसके अलावा, भाजपा को सतारा सांसद उदयनराजे भोसले को मंत्री पद देना चाहिए था. बता दें कि अपने चाचा शरद पवार से उनकी पार्टी NCP छीनकर राज्य की भाजपा सरकार में शामिल हुए अजित पवार को इस लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है. उन्हें केवल एक ही सीट पर जीत हासिल हुई है. इसके बावजूद उन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्रिपद की अभिलाषा है. हाल ही में अजित पवार और उनके साथी प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि उनकी पार्टी को राज्यमंत्री का पद दिया जा रहा था, लेकिन वे कैबिनेट मंत्री मांग रहे थे.  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago