होम / कोर्ट कचहरी / आखिर ऐसा क्या हुआ कि अब Sam Altman से भिड़ गए Elon Musk?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि अब Sam Altman से भिड़ गए Elon Musk?

टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने ओपनएआई और उसके सीईओ सैम अल्टमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) इस बार चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI और उसके सीईओ सैम अल्टमैन (Sam Altman) से भिड़ गए हैं. उन्होंने दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्क का कहना है कि ओपन AI ने मानवता के फायदे के लिए AI विकसित करने के अपने मूल मिशन को पीछे छोड़ दिया है और अब उसका ध्यान केवल पैसा कमाने पर है.  यह मुकदमा विशेष रूप से OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन और अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन के खिलाफ है. 

मस्क ने लगाया ये आरोप
एलन मस्क ने आरोप लगाया है कि OpenAI एक ओपन-सोर्स यूनिट बने रहने के बजाए माइक्रोसॉफ्ट की एक क्लोज-सोर्स सहायक कंपनी में बदल गई है. मुकदमे में यह भी कहा गया है कि ओपनएआई के वर्तमान दृष्टिकोण से माइक्रोसॉफ्ट को फाइनेंशियल बेनिफिट मिलने की संभावना है. Musk का दावा है कि माइक्रोसॉफ्ट का लक्ष्य GPT-4 को काफी मुनाफे पर जनता को बेचना है. बता दें कि ओपनएआई अमेरिका की एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी है, जिसने AI टेक्नोलॉजी के भविष्य को देखते हुए ChatGPT नाम से चैटबॉट सर्विस की शुरुआत की थी.  

ये भी पढ़ें - Paytm: परेशानी न हुई चेरापूंजी की बारिश हो गई, खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही

बोर्ड को नहीं है समझ 
ChatGPT ने आते ही पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया था. इसने लोकप्रियता के मामले में कुछ ही समय में गूगल, सैमसंग और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. ओपनएआई ने 22 सितंबर 2020 को माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक समझौता किया था, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट को जेनरेटिव प्रीट्रेन्ड ट्रांसफार्मर (GPT)-3 लैंग्वेज मॉडल का लाइसेंस दिया गया था. मस्क ने अपने मुकदमे में कहा है कि सैम ऑल्टमैन को पिछले साल ओपनएआई सीईओ के पद से हटा दिया गया था, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने उनकी नौकरी बचा ली. इसके अलावा जिन बोर्ड सदस्यों ने सैम ऑल्टमैन को हटाने का प्रयास किया था, उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया. मस्क ने दावा किया कि OpenAI के मौजूदा बोर्ड मेंबर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या टेक्नोलॉजी की कोई समझ नहीं है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

57 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

24 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

45 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

31 minutes ago