होम / कोर्ट कचहरी / ऐसा क्‍या हुआ कि इस महिला CEO ने कर दी अपने 4 साल के बेटे की हत्‍या, हुई गिरफ्तार

ऐसा क्‍या हुआ कि इस महिला CEO ने कर दी अपने 4 साल के बेटे की हत्‍या, हुई गिरफ्तार

महिला ने इस हत्‍या को पूरी साजिश के तहत अंजाम दिया, वो अपने 4 साल के बच्‍चे को लेकर पहले होटल गई और वहां इस हत्‍याकांड को अंजाम दे दिया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या कोई मां ऐसा भी कर सकती है, वो भी एक पढ़ी लिखी और एक AI कंपनी की सीईओ. कर्नाटक के चित्रदुर्ग से ये हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक AI कंपनी की सीईओ ने अपने चार साल के बच्‍चे की हत्‍या सिर्फ इस वजह से कर दी, जिससे वो अपने पिता से ना मिल सके. महिला अपने 4 साल के बच्‍चे को एक बैग में लेकर जा रही थी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला 
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सूचना सेठ की शादी 14 साल पहले 2010 में हुई. शादी के नौ साल बाद 2019 में उनका बेटा पैदा हुआ, लेकिन 2020 में उसका अपने पति से विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए दोनों के तलाक को मंजूर कर लिया और आदेश दिया कि बच्‍चे के पिता अपने बच्‍चे से रविवार को मिल सकते हैं. कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी मां इसलिए प्रेशर में आ गई कि क्‍योंकि वो चाहती नहीं थी कि बच्‍चा उसके पिता से मिले. इसलिए प्‍लान बनाकर आरोपी महिला गोवा गई और वहां होटल में बच्‍चे की हत्‍या कर दी. महिला नहीं चाहती थी कि बच्‍चा उसके पिता से मिले. 

पुलिस तक कैसे पहुंची बात 

दरअसल महिला जब गोवा के होटल में पहुंची थी तो उसके साथ 4 साल का बेटा भी था. लेकिन जब वो वापस जाने लगी तो होटल के स्‍टॉफ ने पूछा कि आखिर आपका बच्‍चा कहां है तो इस पर महिला ने कहा कि वो अपने बच्‍चे को पहले ही घर के लिए भेज चुकी है. महिला के जाने के बाद जब होटल स्‍टॉफ ने कमरे को चेक किया तो देखा वहां खून के धब्‍बे फैले हुए थे. इस पर होटल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मामले की जांच शुरू हो गई. 

बेहद दिलचस्‍प तरीके से हुई महिला की गिरफ्तारी

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि महिला होटल से जा चुकी है. इसके बाद पुलिस ने उस टैक्‍सी चालक को फोन किया जो उसे लेकर जा रहा था. पुलिस ने उस टैक्‍सी चालक को पहले महिला के बारे में बताया और उसके बाद उसे तुरंत टैक्‍सी को किसी नजदीकी पुलिस स्‍टेशन में ले जाने को कहा. टैक्‍सी चालक भी बिना देर किए  महिला को लेकर नजदीकी पुलिस स्‍टेशन पहुंच गया और वहां महिला को गिरफ्तार कर लिया गया.  

ये भी पढ़ें: JLR की तिमाही सेल ने Tata Motors के शेयरों पर लगाए पंख, यहां तक जा सकता है स्‍टॉक


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago