होम / कोर्ट कचहरी / Electoral Bond Scheme से पार्टियों को मिले 12,000 करोड़? Supreme Court जल्द करेगा सुनवाई!

Electoral Bond Scheme से पार्टियों को मिले 12,000 करोड़? Supreme Court जल्द करेगा सुनवाई!

PIL में कहा गया है कि Electoral Bond Scheme के माध्यम से राजनैतिक पार्टियों को 12,000 करोड़ रुपयों का भुगतान किया जा चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी बॉन्ड योजना (Electoral Bond Scheme) के माध्यम से राजनैतिक पार्टियों को मिलने वाले फंड की वैधता को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने काफी महत्त्वपूर्ण फैसला लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चुनावी बॉन्ड योजना को चुनौती देने वाले मामले की सुनवाई 5 न्यायाधीशों वाली एक न्यायपीठ के द्वारा किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला?
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) DY चंद्रचूड, जस्टिस JB पर्दिवाला और मनोज मिश्रा ने कहा है कि उन्हें एक एप्लीकेशन प्राप्त हुई है और इस एप्लीकेशन में कहा गया है कि चुनावी बॉन्ड योजना (Electoral Bond Scheme) से संबंधित यह मामला थोड़ा आवश्यक है और इसीलिए इस पर अंतिम रूप से फैसला सुनाने के लिए इसे एक बड़ी न्यायपीठ के समक्ष पेश करना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया है कि इस मामले की सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी. इससे पहले न्यायपीठ ने जाने-माने वकील प्रशांत भूषण द्वारा जमा की गई अर्जी का संज्ञान लिया था. प्रशांत भूषण ने कहा था कि इससे पहले कि 2024 में होने वाले सामान्य मतदान के लिए योजना को खोला जाए उससे पहले इस मामले को न्यायिक निर्णय की जरूरत है.

राजनैतिक पार्टियों को मिले 12,000 करोड़?
प्रशांत भूषण द्वारा दर्ज की गई अर्जी का संज्ञान लेने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया था कि चुनावी बॉन्ड योजना (Electoral Bond Scheme) से संबंधित मामले पर निर्णायक सुनवाई की जायेगी. इस मामले पर अभी तक चार PIL लंबित हैं. एक PIL में अर्जिकर्ता ने कहा है कि अभी तक चुनावी बॉन्ड्स के माध्यम से राजनैतिक पार्टियों को लगभग 12,000 करोड़ रुपयों का भुगतान किया जा चुका है और इस कुल राशि में से दो तिहाई हिस्से का भुगतान केवल एक पार्टी को ही किया गया है. आपको बता दें कि राजनैतिक पार्टियों को कैश में दिए गए दान के विकल्प के रूप में चुनावी बॉन्ड्स की शुरुआत की गई थी. इस फैसले का एक प्रमुख कारण राजनैतिक फंडिंग में ज्यादा पारदर्शिता लाना था.

इन पांच राज्यों में होंगे चुनाव
हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग (Election Commision Of India) द्वारा मिजोरम, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्यों में चुनाव का ऐलान किया गया था. मतदान की तारीखों का ऐलान करने के दौरान निर्वाचन आयोग के कमिश्नर ने यह भी बताया था कि इन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में 60 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे. जहां मध्य प्रदेश के निवासी 17 नवंबर को मतदान करेंगे, वहीं 7 नवंबर को मिजोरम और छत्तीसगढ़, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में चुनाव कार्यक्रम का आयोजन होगा.
 

यह भी पढ़ें: NCLAT के खिलाफ जांच करवाएगा Supreme Court, रद्द किया Finolex Cables को दिया आदेश!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago