✕

होम / कोर्ट कचहरी / सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली शराब घोटाले में एक दुसरे के विरोध में नजर आ रहे हैं CBI और ED!

सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली शराब घोटाले में एक दुसरे के विरोध में नजर आ रहे हैं CBI और ED!

कोर्ट ने कहा कि ट्रायल शुरू होने से पहले ही हम लोगों को असीमित समय तक सलाखों के पीछे रखने का आदेश नहीं दे सकते.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली शराब घोटाले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने देश की दो सर्वश्रेष्ठ जांच एजेंसियों को कहा कि उनके द्वारा चलाये जा रहे मामलों में परस्पर विरोध है. यह बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा किसी और को नहीं बल्कि CBI और ED को दिया गया है. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले में आरोपी, बिनोय बाबू को जमानत भी दी है. 

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के द्वारा इस जमानत के खिलाफ अपील की गई और तब सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील को खारिज करते हुए कहा कि ट्रायल शुरू होने से पहले ही हम लोगों को असीमित समय तक सलाखों के पीछे रखने का आदेश नहीं दे सकते. खासकर तब जब आप एक के बाद एक नई चार्जशीट दर्ज करके नए आरोपी मामले में जोड़ रहे हों. न्यायाधीश संजीव खन्ना और SV Bhatti की बेंच ने ASG SV राजू से कहा कि आप कई सालों तक लोगों को सलाखों के पीछे नहीं रख सकते क्योंकि यह ट्रायल से पहले की जाने वाली गिरफ्तारी है. हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते खासकर तब जब हमें यह भी नहीं पता कि यह मामला कहां जाएगा और अभी कितने और लोग इस मामले में शामिल किये जायेंगे. 

बिनोय बाबू को मिल गई जमानत
इसके साथ ही अदालत ने मामले के एक आरोपी बिनोय बाबू को जमानत भी दे दी है. आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज किये गए पैसा गबन करने के मामले में बिनोय बाबू 13 महीनों से जेल में बंद थे. CBI ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार द्वारा जारी की गई एक्साइज नीति की जांच शुरू की थी और तब इसमें अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसके बाद CBI की जांच में ही पैसे गबन करने का यह मामला दर्ज किया गया था और बिनोय बाबु को गिरफ्तार कर लिया गया था. आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की विवादित एक्साइज नीति को अब हटा दिया गया है. 

एक दूसरे के विरोध में CBI और ED
न्यायपीठ ने संज्ञान लिया कि बिनोय बाबु पेरनोड रिकॉर्ड (Pernod Ricord) नामक शराब बनाने वाली एक कंपनी के मेनेजर हैं और 10 नवंबर 2022 से ही वह जेल में हैं. कोर्ट ने यह भी कहा कि बिनोय पर ED ने आरोप लगाया है कि उनका संबंध सीधे तौर पर एक्साइज नीति में हुए भ्रष्टाचार से था लेकिन CBI ने अपनी जांच में बिनोय बाबू को आरोपी भी नहीं माना है. इससे ED द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और CBI द्वारा लगाये जा रहे आरोपों में विरोधाभास दिखता है.
 

यह भी पढ़ें: उड़ीसा में आयकर विभाग को मिली बड़ी सफलता, छापेमारी में मिले 200 करोड़ रुपए!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

1 week ago

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago