होम / कोर्ट कचहरी / SEBI ने फंड डायवर्जन के मामले को लेकर इस नामी कंपनी पर लगाया भारी जुर्माना

SEBI ने फंड डायवर्जन के मामले को लेकर इस नामी कंपनी पर लगाया भारी जुर्माना

सेबी ने फंड डायवर्जन के लिए कॉफी डे एंटरप्राइज पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया है, कंपनी को इसे 45 दिनों के भीतर भुगतान करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फंड डॉयवर्जन को लेकर भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड ने कॉफी डे पर बड़ा जुर्माना लगा दिया है. सेबी ने मैसूर अमलगमेटेड कॉफी डे एंटरप्राइजेज पर 1 करोड़ रुपये का  जुर्माना लगाया है. कंपनी ने लगभग 3,535 करोड़ रुपये के फंड के डायवर्जन में कॉफी डे एंटरप्राइजेज को सहायता की और बढ़ावा दिया था. सेबी के आदेश के अनुसार कॉफी डे को ये जुर्माना 45 दिनों में अंदर अदा करना होगा.


आखिर क्‍या है ये पूरा मामला 
इस पूरे मामले में कॉफी डे समूह के पिछले अध्यक्ष, वीजी सिद्धार्थ ने 2019 में आत्महत्या कर ली थी और निदेशक मंडल और कॉफी डे परिवार को एक नोट छोड़ दिया था कि वह कर्ज में फंस गए थे. इसके बाद, CEDL बोर्ड द्वारा अशोक कुमार मल्होत्रा की सेवाएं कंपनी के बहीखातों और सहायक कंपनियों की जांच के लिए ली गईं. वह सीबीआई के सेवानिवृत्त डीआईजी हैं. इसके अतिरिक्त अगस्त्य लीगल एलएलपी को भी इसकी जांच के लिए लगाया गया था.


सेबी ने अपने आदेश में क्‍या कहा 
इस पूरे मामले की सुनवाई करते हुए सेबी ने अपने आदेश में कहा कि नोटिस 1  MACEL और कुछ नहीं है बल्कि काफी डे के 3535 करोड़ रुपये का फंड डायवर्ट करने का जरिया बना. इसी के जरिए कॉफी डे को फंड डॉयवर्ट करने का बढ़ावा मिला. जिन्‍हें VGS नियंत्रित कर रही थी उसने सेबी के नियमों का उल्‍लंघन किया इसी के कारण उसे सेबी के द्वारा अनलॉफुल एक्टिविटी का दोषी पाया गया.

पिछली सुनवाई में सेबी ने क्‍या कहा 
सेबी इससे पहले भी कंपनी पर फंड डॉयवर्ट करने के लिए 26 करोड़ रुपये की पैनल्‍टी लगा चुका है. सेबी ने इस फंड डॉयवर्ट के असली कारणों की जांच के लिए अप्रैल 2018 से मार्च 2020 इस मामले में जांच भी की थी.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

39 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago