होम / कोर्ट कचहरी / अब इस पोस्‍ट के लिए दिल्‍ली हाईकोर्ट ने अश्‍नीर ग्रोवर पर लगाया इतने लाख का जुर्माना

अब इस पोस्‍ट के लिए दिल्‍ली हाईकोर्ट ने अश्‍नीर ग्रोवर पर लगाया इतने लाख का जुर्माना

अश्‍नीर ग्रोवर को लेकर कोर्ट ने कहा था कि वो उनके व्‍यवहार से स्‍तब्‍ध हैं. सबसे गौरतलब बात ये है कि कोर्ट इस बात से ज्‍यादा स्‍तब्‍ध था कि मना करने के बाद भी उन्‍होंने ऐसा किया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोशल मीडिया पर अक्‍सर चर्चा में रहने वाले भारत पे के पूर्व एमडी अश्‍नीर ग्रोवर पर दिल्‍ली हाईकोर्ट ने एक असंसदीय पोस्‍ट के लिए 2 लाख रुपये का फाइन लगाया है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि अश्‍नीर ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि वो ऐसा नहीं करेंगे. बावजूद उसके उन्‍होंने भारत पे के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया. इसके लिए उन्‍होंने कोर्ट से माफी मांगी है. कोर्ट ने उन पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. 

कोर्ट ने अश्‍नीर को लेकर क्‍या कहा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कहा कि वो अश्‍नीर ग्रोवर के व्‍यवहार से स्‍तब्‍ध हैं. कोर्ट ने ये भी कहा कि वो उसके आदेश का उल्‍लंघन करने के आरोप में उन पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा रहे हैं. गौरतलब है कि अश्‍नीर ग्रोवर ने हाल ही में भारत पे की सीरिज ई फंडिंग राउंड में शामिल इक्विटी आवंटन और दूसरी जानकारियों को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया था. इसके बाद भारत पे की मूल कंपनी रेजिलिएंट इनोवेशन ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में एक मामला दायर करते हुए कोर्ट से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी. 

भारत ने जुटाए थे इस फंडिंग से इतने करोड़ रुपये 
टाइगर ग्‍लोबल की लीडरशिप में और ड्रैगनियर इंवेस्‍टर ग्रुप और दूसरे प्रतिभागियों की मौजूदगी में भारत पे इस राउंड में 370 मिलियन डॉलर की रकम जुटाने में कामयाब रही थी. इतनी बड़ी फंडिंग को जुटाए जाने के कारण भारत पे का वैल्‍यूएशन 2.86 बिलियन डॉलर हो गया था. हालांकि ट्वीट करने के कुछ देर बाद अश्‍नीर ने इसे हटा दिया था. 

दिल्‍ली पुलिस के सामने भी पेश हुए थे अश्‍नीर 
अश्‍नीर ग्रोवर इन दिनों कई तरह की परेशानियों में घिरे हुए हैं. दिल्‍ली हाईकोर्ट की इस इकोनॉमिक विंग के सामने भी पेश हो चुके हैं. ये फिनटेक यूनिकॉर्न के साथ 81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में था. उन पर ईओब्‍डल्‍यू ने इस मामले में पिछली तारीखों के चालान का इस्‍तेमाल करके पैसा निकालने के मामले की जांच कर रहा था. 

ये भी पढ़ें: अब महिलाओं को रिसर्च में आगे लाने के लिए इस कंपनी ने शुरू की ये फेलोशिप, ये मिलेगा फायदा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

10 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

9 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

10 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

10 hours ago