होम / कोर्ट कचहरी / डॉन का दी एंड: कभी Ansari के आतंक से कांपता का UP, दौलत का लगा दिया था अंबार 

डॉन का दी एंड: कभी Ansari के आतंक से कांपता का UP, दौलत का लगा दिया था अंबार 

पूर्वांचल का डॉन मुख्तार अंसारी इस दुनिया से रुखसत हो गया है. जेल में बंद अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत हो गई है. यूपी की बांदा जेल में बंद अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई. मुख्तार को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश लेकिन सफल नहीं हो पाए. गाजीपुर में जन्मे मुख्तार अंसारी ने भले ही अपराध की दुनिया में अपनी पहचान बनाई, लेकिन उसके परिवार की अपनी एक अलग प्रतिष्ठा थी. मुख्तार के दादा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी थे. मु्ख्तार अंसारी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वो जेल से ही अपना गैंग चलाया करता था. 

पांच बार विधायक भी रहा
मुख्तार अंसारी ने अपराध की दुनिया से राजनीति में भी एंट्री ली थी और पांच बार विधायक भी रहा. उसने तीन बार तो जेल में ही रहकर चुनाव जीता था. 2022 का विधानसभा चुनाव मुख्तार ने खुद नहीं लड़ा, बल्कि अपने बड़े बेटे अब्बास अंसारी को इस सीट से लड़वाया और जीत भी दिलवाई. अब्बास इस वक्त जेल में बंद है. जबकि मुख्तार की पत्नी शाइस्ती परवीन और छोटा बेटा उमर अंसारी फरारा चल रहे है. दोनों के ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं. मुख्तार अंसारी ने केवल यूपी ही नहीं बल्कि कई राज्यों में अपना नेटवर्क स्थापित किया था. मुंबई, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, दिल्ली और मध्य प्रदेश तक उसके गैंग की पहुंच थी.

ऐसे फैलाया अपना नेटवर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्तार अंसारी ने महाराष्ट्र में तेल के कारोबार में करीबी शूटर मुन्ना बजरंगी के बल पर दबदबा कायम किया था. 1994 से वर्ष 2016 तक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आतंक मचाने वाले गैंगस्टर जसविंदर सिंह राकी से माफिया मुख्तार अंसारी के रिश्ते जगजाहिर थे. रॉकी की मदद से मुख्तार ने पंजाब, हरियाण और राजस्थान में सक्रिय अपराधियों को अपने नेटवर्क में शामिल किया था. इसी तरह, पूर्वांचल के मछली बाजार पर भी मुख्तार गैंग ने सालों तक राज किया. यूपी में अंसारी का इतना खौफ था कि कोई उसके खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं कर पाता था. अपराध की दुनिया से अंसारी ने दौलत का पहाड़ खड़ा कर लिया था.

योगी सरकार ने तोड़ी कमर
मुख्तार अंसारी पांच बार विधायक रहा था. एक रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उसकी नेटवर्थ 21 करोड़ रुपए है. हालांकि, ये केवल वो कमाई थी जिसका जिक्र उसने किया था, इसके अलावा भी उसने भी इतना कमाया था जिसकी जानकारी वो सार्वजनिक नहीं कर सकता था. यूपी में योगी सरकार बनने के बाद मुख्तार अंसारी के सही मायनों में बुरे दिनों की शुरुआत हुई. मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्यों पर 150 से ज्यादा FIR दर्ज हुईं. मुख्तार की करीब 600 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई और 2100 से अधिक के अवैध कारोबार को बंद किया गया. बीते 18 महीनों में उसे 8 मामलों में सजा हुई थी. कुछ मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अंसारी के 186 सहयोगियों को योगी सरकार जेल भेज चुकी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

11 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

20 hours ago