होम / कोर्ट कचहरी / दिल्ली के CM केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली पावरफुल ED उनके IPhone के आगे कैसे हो गई बेबस?

दिल्ली के CM केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली पावरफुल ED उनके iPhone के आगे कैसे हो गई बेबस?

अरविंद केजरीवाल को आज फिर अदालत से झटका लगा है. कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का आईफोन (iPhone) प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लिए सिरदर्द की वजह बन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ED केजरीवाल के iPhone का डेटा खंगालना चाहती है, लेकिन केजरीवाल उसका पासवर्ड बताने को तैयार नहीं है. आईफोन अपनी हाई सिक्योरिटी के लिए पहचाना जाता है. ऐसे में ED के लिए बिना पासवर्ड फोन का डेटा एक्सेस करना संभव नहीं. बता दें कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाले में ED की गिरफ्त में हैं. रिमांड समाप्त होने के बाद आज उन्हें राउज एवेन्यू की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया था, जहां से केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Android से ज्यादा सुरक्षित
बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने अपना iPhone बंद कर दिया है और उसका पासवर्ड बताने को तैयार नहीं हैं. ED को मामले की जांच के सिलसिले में केजरीवाल के फोन की जांच करनी है, लेकिन पासवर्ड न मिलने से उसके सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है. Apple अपने आईफोन यूजर्स को हाई सिक्योरिटी प्रदान करती है. इस वजह से Android स्मार्टफोन की तुलना में iPhone में मौजूद डेटा ज्यादा सुरक्षित रहता है. बिना पासवर्ड के iPhone का डेटा एक्सेस नहीं किया जा सकता. 

Apple ने भी खड़े किए हाथ
ED ने इस मामले में आईफोन निर्माता Apple से मदद मांगी है, लेकिन उसने भी हाथ खड़े कर दिए हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ED ने हाल ही में अरविंद केजरीवाल का फोन अनलॉक करके के लिए Apple से संपर्क किया था, मगर कोई फायदा नहीं हुआ. कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि डेटा हासिल करने के लिए पासवर्ड जरूरी है. प्रवर्तन निदेशालय को दिल्ली CM के चार फोन मिले थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. गौरतलब है कि शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर केजरीवाल और उनके कुछ साथियों पर एक्शन हुआ है. केजरीवाल के साथ ही दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर कार्रवाई की गई है.  

ED की मांग अदालत ने मानी 
उधर, ईडी ने आज अदालत से केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. ईडी के दलील थी कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. उल्टा वह ED को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाए. कोर्ट रूम में केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के बड़े नेता भी उपस्थित थे. ED ने 21 मार्च को केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार किया था. 22 मार्च को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 दिन की कस्टडी में भेज दिया था. इसके बाद रिमांड 4 दिन और बढ़ा दी गई और अब उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago