होम / कोर्ट कचहरी / फोन पर आया बिजली का बिल, क्लिक करते ही बैंक बैलेंस हो गया खाली

फोन पर आया बिजली का बिल, क्लिक करते ही बैंक बैलेंस हो गया खाली

देश भर में इस तरह की धोखाधड़ी की खबरें लोगों के पास आए दिन आती हैं. हैकिंग, फिशिंग, सिम कार्ड क्लोनिंग जैसी घटनाएं किसी के साथ भी हो सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः आजकल फोन के जरिए किसी के साथ भी फ्रॉड होना एक आम बात है. देश भर में इस तरह की धोखाधड़ी की खबरें लोगों के पास आए दिन आती हैं. हैकिंग, फिशिंग, सिम कार्ड क्लोनिंग जैसी घटनाएं किसी के साथ भी हो सकती हैं. बस जरूरत है हम और आपको सावधान रहने की. ऐसा ही एक वाक्या हाल ही में नागपुर के रहने वाले शख्स के साथ हुआ, जिसमें उसके मोबाइल फोन पर बिजली का बिल आया और मैसेज पर क्लिक करते ही उसका बैंक बैलेंस खाली हो गया. 

सरकारी कर्मचारी हुआ फ्रॉड का शिकार

महाराष्ट्र के नागपुर में कोयला कंपनी में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के फोन पर बिजली बिल के बारे में एक फर्जी मैसेज आया. 46 साल के राजेशकुमार अवाधिया (Rajeshkumar Awadhiya) के पास 29 अगस्त को मोबाइल पर मैसेज मिला कि पेमेंट (Payment) ना करने के चलते उनका बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) काट दिया जाएगा.

जैसे ही उन्होंने बताए गए एक एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक किया, तो बैंक खाते से 1.68 लाख रुपये निकल गए. पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामले को दर्ज कर लिया है. इसमें धोखाधड़ी करने की धारा भी जोड़ी गई है. 

उदयपुर में हुआ ऐसा मामला

कुछ दिन पहले उदयपुर में भी एक छात्र के साथ ऐसा मामला देखने को आया जब उसके मोबाइल पर आए एक अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद खाते से 20 लाख रुपये उड़ गए. रोहित कुमार पटेल ने थाने में रिपोर्ट दी. रिपोर्ट में बताया कि उसके व्हाट्सऐप पर एक नंबर से मैसेज आया था जिस पर एक लिंक दिया हुआ था जिसके बाद उसके खाते से राशि कटने के मैसेज आया.

VIDEO: इस जेल में मिलता है 5 स्टार जैसा खाना, क्या आप भी खाना चाहेंगे?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

2 days ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

3 days ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

19 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago