होम / कोर्ट कचहरी / Electoral Bonds: आज फिर SC के सवालों का जवाब देगा SBI, यूनिक नंबर का होगा खुलासा!

Electoral Bonds: आज फिर SC के सवालों का जवाब देगा SBI, यूनिक नंबर का होगा खुलासा!

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते एसबीआई को नोटिस जारी कर पूछा था कि उसने बॉन्ड के यूनिक नंबर निर्वाचन आयोग को क्यों नहीं दिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bonds) के मामले में SBI को आज फिर सुप्रीम कोर्ट के सवालों के जवाब देने होंगे. SBI ने चुनावी बॉन्ड के अल्फा न्यूमेरिक नंबर्स का खुलासा नहीं किया है, इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बैंक को फटकार लगाते हुए उसे 18 मार्च तक का समय दिया था. लिहाजा, आज SBI को बताना होगा कि उसने डेटा में यूनीक अल्फा न्यूमेरिक नंबर्स की जानकारी क्यों नहीं दी. इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स में फाइनेंशियल ईयर 2017-18 के बॉन्ड्स की जानकारी के आधार पर बताया गया है कि भाजपा ने कुल 6 हजार 986 करोड़ रुपए के चुनावी बॉन्ड कैश कराए हैं. जबकि ममता बनर्जी की TMC को 1,397 करोड़ और कांग्रेस को 1,334 करोड़ रुपए का चंदा मिला है. 

कोई छोड़ गया था लिफाफा 
एमके स्टालिन की पार्टी DMK को करीब 656 करोड़ रुपए का चंदा मिला और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) 2019 में एक-एक करोड़ के 10 इलेक्टोरल बॉन्ड मिले थे. JDU ने चुनाव आयोग को बताया है कि 2019 में किसी ने उसके कार्यालय में 10 करोड़ के चुनावी बॉन्ड वाला एक लिफाफा छोड़ा था, जिसे पार्टी ने कुछ ही दिनों में भुना लिया. हालांकि, दानदाताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. दरअसल, चुनाव आयोग ने रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा सौंपे गए सीलबंद लिफाफों के बारे में जानकारी सार्वजनिक की है, जिसमें यह बात सामने आई है कि JDU को पता ही नहीं कि उसे किसने चंदा दिया था. 

DMK को मिले इतने बॉन्ड 
यह जानकारी भी सामने आई है कि फ्यूचर गेमिंग ने 509 करोड़ का चंदा अकेले डीएमके को दिया था. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके को इलेक्टोरल बॉन्ड से कुल 665 करोड़ रुपए का चंदा मिला, जिसमें सबसे बड़ा योगदान फ्यूचर गेमिंग का रहा. फ्यूचर गेमिंग ने पारी को यह चंदा 2019-20 और 2022-23 के बीच दिया है. फ्यूचर गेमिंग मालिक लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन हैं. DMK को चंदा देने वाली अन्य कंपनियों में मेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर (105 करोड़), इंडिया सीमेंट (14 करोड़), सन टीवी नेटवर्क (10 करोड़), त्रिवेणी (8 करोड़) और रामकोसीमेंट (5 करोड़) शामिल हैं. इस तरह कुल मिलाकर पार्टी को इलेक्टोरल बॉन्ड से 656.5 करोड़ रुपए का चंदा मिला.

इन्हें भी मिला झोली भर चंदा
डीएमके के अलावा, Janata Dal (Secular) यानी JDS, महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी को मिले चंदे की जानकारी भी सामने आई है. जीडीएस को कुल 89.7 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉऩ्ड से मिले. पार्टी को मेघा इंजीनियरिंग, Infosys, Embassy Group, Aditya Birla Group, Bicon Limited और JSW Steel आदि कंपनियों से चंदा मिला था. वहीं, AIADMK ने बताया है कि उसे 2019 में आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से 5 करोड़ रुपए का चुनावी चंदा मिला था. इसके अलावा, उसे लक्ष्मी मशीन वर्क्स से एक करोड़ और टीवीएस कैपिटल फंड्स से 5 लाख का इलेक्टोरल बॉन्ड मिला था. 

क्यों नहीं बताए यूनिक नंबर? 
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को नोटिस जारी कर पूछा था कि उसने बॉन्ड के यूनिक नंबर निर्वाचन आयोग को क्यों नहीं दिए. कोर्ट ने एसबीआई से सोमवार तक जवाब मांगा था. चीफ जस्टिस (CJI) की अध्यक्षता वाली संवैधानिक पीठ ने एसबीआई से कहा था कि हमारा निर्देश बहुत ही स्पष्ट है. हमने पूरा ब्योरा देने को कहा था, लेकिन आपने यूनिक नंबर की जानकारी नहीं दी. एसबीआई को इसकी जानकारी देनी ही पड़ेगी. अदालत ने एसबीआई को 18 मार्च तक का समय दिया था, लिहाजा SBI को आज जवाब देना होगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

11 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

20 hours ago