होम / कोर्ट कचहरी / ED के निशाने पर क्यों आए कांग्रेस MLA सुरेंद्र पंवार और पूर्व INLD विधायक दिलबाग सिंह?

ED के निशाने पर क्यों आए कांग्रेस MLA सुरेंद्र पंवार और पूर्व INLD विधायक दिलबाग सिंह?

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार और इंडियन नेशनल लोक दल के पूर्व विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक और कार्रवाई चर्चा में आ गई है. ED ने सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार (Congress MLA Surinder Panwar) के सेक्टर-15 स्थित आवास पर छापेमारी की है. इसके साथ ही पूर्व इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) विधायक दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) और कुछ अन्य के ठिकानों पर ED छापामार कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि ED कुछ समय पहले के खनन अनियमितता मामले की जांच कर रही है और उसी के सिलसिले में यह कार्रवाई हुई है. 

20 ठिकाने खंगाले
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत दोनों नेताओं के यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल स्थित 20 ठिकानों पर ED तलाशी अभियान चलाए हुए है. गुरुवार को विधायक के आवास पर पहुंची ED की टीम ने घर में मौजूद परिवार व अन्य स्टाफ के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए थे. घर में किसी के भी प्रवेश की अनुमति नहीं है. टीम ने मौके से कुछ कागजातों को अपने कब्जे में लिया है. इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान घर के अंदर व बाहर तैनात रहे.

खनन कारोबारी हैं MLA
कांग्रेस MLA सुरेंद्र पंवार खनन कारोबारी हैं. राजस्थान के अलावा हरियाणा के यमुनानगर में भी उनका कारोबार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यमुनानगर में खनन मामले में अनियमितता का आरोप लगाया गया था, जिसकी शिकायत ED को भेजी गई थी. इसी मामले में ईडी ने गुरुवार सुबह विधायक के आवास एवं कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की. ED अधिकारियों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी थे, जो घर व कार्यालय के अलग-अलग हिस्सों में तैनात रहे. छापा के दौरान विधायक सुरेंद्र पंवार, उनकी पत्नी, बेटे के साथ अन्य स्टाफ कर्मी भी घर पर ही मौजूद थे. रात करीब आठ बजे तक टीम जांच में जुटी थी. इस संबंध में विस्तृत जानकारी आना भी बाकी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

29 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago