होम / कोर्ट कचहरी / दिल्ली शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, इस बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार

दिल्ली शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, इस बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार

दिल्ली के चर्चित शराब घोटाले में ED ने एक और कार्रवाई की है. इस मामले को लेकर भाजपा और आप आमने-सामने हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजनेसमैन अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरोड़ा Buddy रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं. ED ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह गिरफ़्तारी की है.  

कोर्ट में किया जाएगा पेश
ED द्वारा इस मामले में की गई यह छठी गिरफ्तारी है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमित अरोड़ा को मंगलवार रात धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. अरोड़ा को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां जांच एजेंसी उनकी हिरासत के लिए अनुरोध करेगी. बता दें कि ED ने CBI की FIR के बाद यह मामला दर्ज किया था.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री से करीबी 
सीबीआई ने हाल ही में दायर आरोपपत्र में दावा किया है कि अमित अरोड़ा और दो अन्य आरोपी दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी हैं. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं. भाजपा ने दिल्ली सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगाया है. 

स्टिंग में आए थे नजर?
बताया जा रहा है कि अमित अरोड़ वही कारोबारी हैं, जो भाजपा के स्टिंग ऑपरेशन में दिखाई दिए थे. पिछले हफ्ते ED ने ओरड़ा के ठिकानों पर छापमारी भी की थी. ईडी ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू, अरबिंदो फार्मा के चीफ शरद रेड्डी और विनय बाबू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इसके अलावा, CBI ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर को भी गिरफ्तार किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

35 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

8 minutes ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

23 minutes ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

16 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

16 hours ago