होम / कोर्ट कचहरी / अश्नीर ग्रोवर ने ट्वीट में ऐसा क्या लिख दिया कि नाराज हो गया High Court, दे डाला ये आदेश

अश्नीर ग्रोवर ने ट्वीट में ऐसा क्या लिख दिया कि नाराज हो गया High Court, दे डाला ये आदेश

अश्नीर ग्रोवर अमूमन कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिस पर विवाद खड़ा हो जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतपे (BharatPe) के पूर्व प्रबंध निदेशक अश्नीर ग्रोवर के एक ट्वीट पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने नाराजगी जताई है. साथ ही कोर्ट ने 48 घंटे के भीतर इस ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है. अश्नीर ने अपने इस ट्वीट में BharatPe और SBI के चेयरमैन का भी जिक्र किया था. अपने आदेश में दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अश्नीर ग्रोवर BharatPe की प्रतिष्ठा को नुकसान नहीं पहुंचा सकते और एसबीआई चेयरमैन पर उनका ट्वीट पूरी तरह से टाला जाने योग्य था.

कुछ और नहीं बल्कि कटाक्ष
अश्नीर ग्रोवर ने हाल ही में किए एक ट्वीट में अपनी पूर्व कंपनी BharatPe और एसबीआई चेयरमैन को छोटे लोग कहा था. उन्होंने चेयरमैन की स्पेलिंग भी गलत लिखी थी, जिस पर एक यूजर ने पूछा था कि क्या इसके पीछे भी कोई खास वजह है. हाई कोर्ट अश्नीर के इस ट्वीट से नाराज हो गया है. कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ग्रोवर BharatPe की प्रतिष्ठा को नुकसान नहीं पहुंचा सकते. अदालत ने यह भी कहा कि अश्नीर का ट्वीट और कुछ नहीं बल्कि भारतपे के चेयरपर्सन, जो कि एसबीआई के पूर्व चेयरमैन हैं, पर एक कटाक्ष है.  

ये भी पढ़ें  - Electoral Bonds: जिन 2 कंपनियों ने दिया सबसे ज्यादा चुनावी चंदा, देख लें उनकी जन्मकुंडली

ऐसे मिला अश्नीर को मौका
दरअसल, इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है. कोर्ट ने बैंक को कड़ी फटकार भी लगाई थी. बस इसी को आधार बनाते हुए अश्नीर ग्रोवर को एसबीआई चेयरमैन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल ली. अश्नीर ने 12 मार्च के अपने ट्वीट में कहा-  एसबीआई के चेयरमैन छोटे लोग होते हैं. उनकी सोच में बड़ी समस्या है. मैंने इसे महसूस किया है और अब सुप्रीम कोर्ट को भी यह समझ में आ गया है. अश्नीर को शायद आभास नहीं होगा कि उनका ये ट्वीट अदालत को नाराज कर सकता है. खबर लिखे जाने तक अश्नीर ग्रोवर ने अपना यह ट्वीट डिलीट नहीं किया था. 

पहले भी साधा था निशाना
इससे पहले, अश्नीर ग्रोवर ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को पत्र लिखकर BharatPe की शेयरहोल्डिंग की जांच की मांग की थी. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को पत्र में उन्होंने कहा था कि भारतपे ने भाविक कोलाडिया को कंपनी में वापस लाकर जानबूझकर केंद्रीय बैंक को धोखा दिया है. ग्रोवर ने इस बात की जांच की मांग भी की कि क्या कंपनी के बोर्ड और निवेशकों ने कोलाडिया को वापस लाने के लिए उनके शेयरों को एक निश्चित अवधि के लिए स्टोरेज किया था. गौरतलब है कि एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार और अश्नीर ग्रोवर के बीच 2022 से विवाद चल रहा है. अश्नीर ने उनके खिलाफ अपने एक ट्वीट में कहा था कि रजनीश कुमार की भारतपे में हायरिंग सबसे बड़ी गलती थी. रजनीश कुमार भारतपे के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के चेयरमैन रहे हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

12 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

13 seconds ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago