होम / कोर्ट कचहरी / महिलाओं पर टिप्पणी कर घिरे बाबा रामदेव ने पेश की सफाई, जानें अब क्या कहा

महिलाओं पर टिप्पणी कर घिरे बाबा रामदेव ने पेश की सफाई, जानें अब क्या कहा

बाबा रामदेव महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित एक योग शिविर में शामिल हुए थे, यहां उन्होंने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महिलाओं के बारे में अमर्यादित टिप्पणी कर बाबा रामदेव बुरे फंस गए हैं. महिला संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सियासी दल भी बाबा की आलोचना कर रहे हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बाबा रामदेव का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया है. इससे पहले, दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि रामदेव को देश से माफी मांगनी चाहिए.

नोटिस का दिया जवाब
पूरे देश में मचे बवाल के बाद अब बाबा रामदेव ने सफाई पेश की है. बाबा का कहना है कि उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया, उन्होंने हमेशा ही महिलाओं का सम्मान किया है. रामदेव ने महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर को पत्र लिखकर अपने बयान पर सफाई दी है. दरअसल, बाबा के बयान पर मचे बवाल के बाद राज्य महिला आयोग ने रामदेव को नोटिस जारी किया था, जिसका अब उन्होंने जवाब दिया है. 

बाबा ने जताया खेद
अपने जवाब में बाबा रामदेव ने लिखा है, 'मैंने हमेशा वैश्विक स्तर पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है, ताकि महिलाओं को समाज में समानता का दर्जा प्राप्त करने में मदद मिल सके. मैंने हमेशा भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे योजनाओं को बढ़ावा दिया है. किसी भी महिला का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं था. मेरे बयान की कुछ सेकंड की क्लिप जिसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, उसमें मेरे शब्दों को गलत अर्थ दिया गया है'. बाबा ने अपनी सफाई में यह बताने का प्रयास किया है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया. हालांकि, उन्होंने इतना ज़रूर कहा है कि यदि उनके शब्दों से किसी की भावना आहत हुई है, तो उन्हें खेद है. 

क्या कहा था बाबा ने?
बाबा रामदेव महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित एक योग शिविर में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था, 'कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं अपने झोले में साड़ियां लेकर आई थीं, लेकिन कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते पहन नहीं पाईं. सुबह योग कार्यक्रम शुरू हो गया, इसके बाद दोपहर वाला शुरू हो गया. कोई बात नहीं, घर जाकर पहन लेना'. इसके बाद उन्होंने कहा - आप साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं, सलवार सूट में भी अच्छी लगती हैं और मेरी तरह से कोई न भी पहनें तो भी अच्छी लगती हैं. पहले बच्चों को कौन कपड़े पहनाता था. आज बच्चों को कपड़ों की 5-5 लेयर पहना दी जाती हैं.  इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

7 seconds ago

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

2 hours ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

2 hours ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

3 hours ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

3 hours ago