✕

होम / बिजनेस / ZUMI का हेल्दी इनोवेशन: टेट्रा पैक स्टार्टअप चैलेंज विजेता ने लॉन्च किए लैक्टोज-फ्री, बिना रिफाइंड शुगर वाले मिल्कशेक

ZUMI का हेल्दी इनोवेशन: टेट्रा पैक स्टार्टअप चैलेंज विजेता ने लॉन्च किए लैक्टोज-फ्री, बिना रिफाइंड शुगर वाले मिल्कशेक

Startup Challenge 2024 के विजेता ZUMI ने भारत में हेल्दी इंडलजेंस का एक नया मानक स्थापित किया है, जिससे उन लोगों को भी मीठे और स्वादिष्ट पेय का आनंद लेने का मौका मिल रहा है जो अब तक स्वास्थ्य कारणों से इनसे दूर रहते थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हेल्थ-फोकस्ड भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक नई सौगात लेकर आया है ZUMI, जो Beanery Foods (हैदराबाद स्थित स्टार्टअप) का ब्रांड है. ZUMI ने लैक्टोज-फ्री, बिना रिफाइंड शुगर वाले, क्लीन-लेबल मिल्कशेक्स लॉन्च किए हैं, जो खासतौर पर लैक्टोज इनटॉलरेंस, पाचन संबंधी संवेदनशीलता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वालों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं.

इन मिल्कशेक्स को 3 फ्लेवर में लॉन्च किया गया है: रोज कुल्फी, रसमलाई और चॉकलेट, जो भारतीय स्वाद के अनुरूप हैं.

ZUMI की यह शुरुआत महज 8 महीनों में विचार से उत्पाद तक की यात्रा है, जिसमें Tetra Pak और Startup India का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. वर्तमान में यह प्रोडक्ट बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में उपलब्ध है, [www.zumifoods.com](http://www.zumifoods.com) और Amazon पर, और जल्द ही क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगा.

स्टार्टअप चैलेंज से लेकर बाजार तक

ZUMI, Tetra Pak India और Startup India की साझेदारी में आयोजित Startup Challenge 2024 की विजेता स्टार्टअप्स में से एक है. इस कार्यक्रम के तहत ZUMI को प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मेंटरशिप और कॉमर्शियल लॉन्च के लिए व्यापक सहायता मिली, जिसमें Tetra Pak के प्रोडक्ट डेवलपमेंट सेंटर, चाकण का तकनीकी सहयोग भी शामिल है.

पेट के लिए हल्का, स्वाद में भरपूर

ZUMI के मिल्कशेक्स लैक्टोज़-फ्री फॉर्मूले के साथ बनाए गए हैं, जो न केवल पचाने में आसान हैं, बल्कि जैगरी और मोंक फ्रूट जैसे नैचुरल स्वीटनर्स से मीठे किए गए हैं. इन शेक्स में कृत्रिम रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल नहीं किया गया है. प्रत्येक 200ml पैक में 6–7 ग्राम प्रोटीन होता है. ZUMI के मिल्कशेक्स सीधे पैक से पिए जा सकते हैं या फिर स्मूदी और हेल्दी डेजर्ट्स में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

भारत में लैक्टोज इनटॉलरेंस और ZUMI का समाधान

भारत में लगभग 30% लोग लैक्टोज़ इनटॉलरेंस को पहचानते हैं, जबकि स्टडीज़ के अनुसार यह संख्या 70% तक हो सकती है. ऐसे में ZUMI का यह कदम स्वस्थ विकल्पों की दिशा में एक बड़ा बदलाव है, जो स्वाद और पोषण दोनों को बनाए रखते हुए पाचन-संवेदनशील लोगों के लिए उपयुक्त है.

प्रतिक्रिया

Zumi Foods के संस्थापक ने कहा थपस्या विजयाराघवन “हम भारत के स्वास्थ्य-सचेत उपभोक्ताओं के लिए लैक्टोज-फ्री, नो रिफाइंड शुगर मिल्कशेक्स लॉन्च करके बेहद उत्साहित हैं. हमारा लक्ष्य है कि हर किसी को स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प मिलें, जो सेहतमंद भी हों और आनंददायक भी. Tetra Pak और Startup India की मदद से हमने इस सोच को एक वास्तविकता में बदला है.”

Tetra Pak साउथ एशिया के एमडी कैसिओ सिमोएस ने कहा  “ZUMI जैसे स्टार्टअप्स भारत के बेवरेज उद्योग में एक नया दृष्टिकोण लाते हैं. हम इस सफर में ZUMI का साथ देकर गर्व महसूस कर रहे हैं और ऐसे नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

Startup India DPIIT के संयुक्त सचिव संजीव सिंह ने कहा  “भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम आज विश्व के सबसे गतिशील इकोसिस्टम्स में से एक है. टेट्रा पैक जैसी पहल के माध्यम से हम ऐसे स्टार्टअप्स को सहयोग देकर उन्हें वैश्विक स्तर पर स्थापित करना चाहते हैं.”

ZUMI अब भारत के अन्य शहरों में भी विस्तार करने की योजना बना रही है, साथ ही और फ्लेवर लॉन्च करने और पेपर-बेस्ड टेट्रा पैक पैकेजिंग को अपनाने का लक्ष्य भी रखता है. ब्रांड का उद्देश्य स्वस्थ, स्वादिष्ट और सुविधाजनक पेय उत्पादों को सभी के लिए सुलभ बनाना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

17 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

21 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

21 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

23 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

49 minutes ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

4 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

4 hours ago