होम / बिजनेस / कभी हां, कभी ना: GST डिमांड पूरी करने को तैयार Zomato अब दायर करेगी अपील
कभी हां, कभी ना: GST डिमांड पूरी करने को तैयार Zomato अब दायर करेगी अपील
जोमैटो को पश्चिम बंगाल सरकार से 5.6 करोड़ रुपए से ज्यादा का GST डिमांड नोटिस मिला है. पहले कंपनी इसे भरने को तैयार थी, लेकिन अब उसने अपील दायर करने का फैसला लिया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने पश्चिम बंगाल सरकार से मिले 5.6 करोड़ रुपए के GST डिमांड नोटिस को लेकर अपना मूड बदल लिया है. कंपनी ने पहले कहा था कि वह GST नोटिस का भुगतान करेगी, लेकिन अब उसने इसके खिलाफ अपील का फैसला लिया है. एक रिपोर्ट एक अनुसार, कंपनी का कहना है कि वह टैक्स डिमांड के खिलाफ संबंधित अथॉरिटी के समक्ष अपील दायर करेगी.
ब्याज और जुर्माना भी
पश्चिम बंगाल सरकार के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ रिवेन्यु की ओर से Zomato को अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2021 तक की अवधि के लिए 5,59,54,319 रुपए का GST डिमांड नोटिस थमाया गया है. इसके अलावा, 3,69,67,792 रुपए का ब्याज और 55,95,432 रुपए की पेनल्टी का भुगतान करने का भी आदेश दिया गया है. इस तरह, टैक्स, ब्याज और पेनल्टी मिलाकर कुल राशि 9.85 करोड़ रुपए से अधिक हो जाती है.
पहले भी मिले हैं नोटिस
जोमैटो ने पहले कहा था कि GST ऑर्डर में शामिल राशि और मुकदमेबाजी की लागत को देखते हुए, वह GST अधिकारियों को अमाउंट का भुगतान करेगी. लेकिन अब उसने अचानक अपना मन बदल लिया है. जोमैटो ने शेयर बाजार को बताया है है कि ये GST ऑर्डर डिलीवरी चार्जेस पर टैक्स न भरने को लेकर है. बता दें कि इससे पहले जोमैटो को दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, तमिलनाडु और गुजरात सरकार से भी GST डिमांड नोटिस मिल चुके हैं.
शेयर में आई गिरावट
वहीं, Zomato के शेयर की बात करें, तो कल यानी शुक्रवार को उसमें गिरावट देखने को मिली. जोमैटो के शेयर करीब 4 प्रतिशत लुढ़ककर 273.50 रुपए पर बंद हुए. जबकि इससे पहले के पांच कारोबारी सत्रों में इसमें 6.38% का उछाल आया था. इस साल अब तक कंपनी का शेयर अपने निवेशकों को 119.68% का शानदार रिटर्न दे चुका है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 286.45 रुपए है.
टैग्स