होम / बिजनेस / Zomato लॉन्च करने जा रहा एक नया App, मिलेगी शॉपिंग और मूवी टिकट बुकिंग की सुविधा

Zomato लॉन्च करने जा रहा एक नया App, मिलेगी शॉपिंग और मूवी टिकट बुकिंग की सुविधा

Zomato जल्द ही लाइफस्टाइल सेगमेंट से जुड़े एक नए ऐप को लॉन्च करने जा रहा है. जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने इसे लेकर X पर एक पोस्ट शेयर की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए एक नई योजना बनाई है. कंपनी अपनी सर्विस को आगे बढ़ाते हुए ग्राहकों के लिए जल्द ही एक नया ‘District’ ऐप लॉन्च करने वाली है. इस नए ऐप को लेकर जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की है. तो आइए जानते हैं कि नए ऐप के जरिए जोमैटो ग्राहकों को क्या सर्विस देने की तैयारी कर रहा है?

लाइफस्टाइल सेगमेंट की शुरुआत करने जा रही जोमैटो
जोमैटो डिस्ट्रिक्ट ऐप के जरिये अपने ग्राहकों को मूवी टिकट और शॉपिंग आदि की सुविधा देगा. कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने एक्स (X) पर जानकरी शेयर की है. उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक स्क्रीन पर डिस्ट्रिक्ट ऐप को शोकेश किया गया है. साथ ही पोस्ट में उन्होंने Coming Soon लिखा है. दीपिंदर गोयल द्वारा शेयरहोल्डर्स को दी गई जानकारी के अनुसार जोमैटो कंपनी इस ऐप के जरिये लाइफस्टाइल सेगमेंट में उतरेगी. इस ऐप में यूजर शॉपिंग के साथ स्टेकेशन जैसे सर्विस का लाभ उठा पाएंगे. इस ऐप में डाइनिंग, मूवी टिकट बुकिंग, इवेंट बुकिंग आदि सर्विस भी शामिल हैं.

जोमैटो की जगह डिस्ट्रिक्ट ऐप पर मिलेगी डाइनिंग सर्विस
डिस्ट्रिक्ट ऐप को लेकर जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने जानकारी दी है कि डाइनिंग आउट, स्पोर्ट्स टिकटिंग, लाइव परफॉर्मेंस, शॉपिंग, स्टेकेशन जैसे सर्विस को एक ही प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट कर दिया जाएगा. अभी तक यूजर को डाइनिंग की सुविधा जोमैटो ऐप पर मिल रही थी. डिस्ट्रिक्ट ऐप के लॉन्च होने के बाद डाइनिंग सर्विस को जोमैटो से हटाकर डिस्ट्रिक्ट ऐप पर शिफ्ट कर दिया जाएगा.

इस ऐप को मिलेगी टक्कर
डिस्ट्रिक्ट ऐप का BookMyShow जैसे सर्विस ऐप से मुकाबला होगा. अभी मूवी टिकट, फ्लाइट बुकिंग, इवेंट बुकिंग या फिर स्टेकेशन के लिए कई यूजर BookMyShow ऐप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब उम्मीद लगाई जा रही है कि जोमैटो का नया ऐप यानी डिस्ट्रिक्ट ऐप बुक माय शो जैसे ऐप्स को टक्कर देगा. आपको बता दें, जोमैटो ने अपनी फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी सेवाओं की मजबूत मांग से तिमाही लाभ में उम्मीद से ज़्यादा वृद्धि दर्ज की. कंपनी का नेट प्रॉफिट अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 2.53 बिलियन रुपये हो गया, जो एक साल पहले 20 मिलियन रुपये था.

इसे भी पढ़ें-ED ने सपा सांसद बाबू सिंह के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, लखनऊ में करोड़ो की जमीन हुई जब्त


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago