✕

होम / बिजनेस / Zomato की को-फाउंडर आकृति चोपड़ा का अचानक इस्तीफा, 13 साल बाद छोड़ी कंपनी

Zomato की को-फाउंडर आकृति चोपड़ा का अचानक इस्तीफा, 13 साल बाद छोड़ी कंपनी

आकृति चोपड़ा ने जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल को ईमेल लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन फूड डिलिवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी जोमैटो (Zomato) की को-फाउंडर (Co-Founder) और चीफ पीपुल ऑफिसर (Chief People Officer) आकृति चोपड़ा ने  कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. आकृति चोपड़ा का इस्तीफा तुरंत प्रभाव से ही मान्य होगा. जोमैटो ने स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में उनके इस्तीफे की जानकारी को साझा किया है. 

रेगुलेटरी फाइलिंग के तहत दी जानकारी 

लिस्टेड कंपनी होने के सेबी की लिस्टिंग रेगुलेशन के तहत स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित करते हुए जोमैटो ने बताया कि आकृति चोपड़ा जो कि कंपनी की को-फाउंडर और चीफ पीपुल ऑफिसर हैं जो कि सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल के तौर पर डेजीग्नेटेड हैं उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने बताया कि आकृति चोपड़ा का इस्तीफा तुरंत प्रभाव से ही प्रभावी होगा. कंपनी ने बताया कि उन्होंने अपनी दूसरी रूचि को आगे बढ़ाने के लिए इस्तीफा दिया है.

आकृति बोलीं, अतुल्यनीय रही है 13 साल की यात्रा 

आकृति चोपड़ा ने जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल को ईमेल लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी. उन्होंने अपने ईमेल में लिखा, चर्चा के मुताबिक मैं अपना इस्तीफा भेज रही है जो कि 27 सितंबर 2024 से ही प्रभावी होगा. 13 साल की अतुल्यनीय समृद्धि वाली यात्रा बेहद शानदार रही है. सभी चीजों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मैं हमेशा एक कॉल की दूरी पर हूं.

खत्म हो गई 13 साल की सात्रा 

साल 2011 में आकृति ने जोमैटो के साथ काम करना शुरू किया था. 10 वर्षों में कंपनी को ऊंचाई तक ले जाने के बाद साल 2021 में उन्हें जोमैटो के को-फाउंडर के तौर पर प्रमोट किया गया था. जिस वर्ष उन्हें प्रमोट किया गया था तब वो कंपनी में फाइनेंस और ऑपरेशंस की वाइस-प्रेसीडेंट पद पर तैनात थीं. उन्होंने सीएफओ के तौर पर कंपनी मे काम किया. जोमैटो में उनके रहते कंपनी ने लंबी छलांग लगाई है. जोमैटो से पहले आकृति चोपड़ा PwC के साथ काम कर रही थीं.

कितनी है आकृति की नेटवर्थ?

जोमैटो में शामिल होने से पहले आकृति पीडब्‍ल्‍यूसी (PWC) में टैक्स और रेगुलेटरी प्रैक्टिस के तौर पर काम कर चुकी हैं. आकृति को जोमैटो में मोटा पैकेज मिलता था। साल 2021 में उनकी सैलरी 1.63 करोड़ रुपये सालाना थी. साल 2021 में जब जोमैटो का आईपीओ आया था, तब आकृति को मिले ESOP (Employee Stock Ownership Plan) शेयरों का मूल्य करीब 149 करोड़ रुपये था.

आकृति को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, उन्हें साल 2017 में फोर्ब्स इंडिया की '30 अंडर 30' सूची में शामिल किया गया था. इसके अलावा साल 2018 में आकृति को 'वुमन ऑफ द ईयर' पुरस्कार भी मिला था. साल 1988 में जन्मीं आकृति चोपड़ा गुरुग्राम में रहती हैं, उन्होंने डीपीएस (आरके पुरम, दिल्ली) से पढ़ाई की और लेडी श्री राम कॉलेज से बीकॉम पूरा किया है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

1 day ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 day ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 day ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 day ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 day ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago