होम / बिजनेस / ZOHO ने इस इलेक्ट्रॉनिक वेंचर को किया लॉन्च, जानिए क्या काम करेगा यह वेंचर?

ZOHO ने इस इलेक्ट्रॉनिक वेंचर को किया लॉन्च, जानिए क्या काम करेगा यह वेंचर?

लगभग दो साल पहले एक छोटी इंजीनियरिंग टीम की स्थापना की. बहुत सारे डिजाइन और रीडिजाइन के बाद, ज़ोहो ने अब कमर्शियल प्रोडक्शन के लिए तैयार उपकरणों का एक समूह बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी ज़ोहो कॉर्प ने नए ब्रांड नाम 'करुवी' के तहत मशीन टूल्स के निर्माण में प्रवेश की घोषणा की. SaaS यूनिकॉर्न Zoho के सह-संस्थापक और सीईओ श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कंपनी ने अपना नवीनतम वेंचर, करुवी (Karuvi) लॉन्च किया है. चेन्नई स्थित यह मेक्ट्रोनिक्स स्टार्टअप, उपभोक्ता और औद्योगिक बिजली उपकरणों के साथ-साथ अन्य मैकेनिकल सिस्टम के प्रोडक्शन में उतरने के लिए तैयार है. 

श्रीधर वेम्बू ने एक्स पर दी जानकारी

सीईओ श्रीधर वेम्बू ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि करुवी (Karuvi) की यात्रा लगभग दो साल पहले एक छोटी इंजीनियरिंग टीम के साथ शुरू हुई थी. कई उतार चढ़ाव के बाद यह स्टार्टअप अब कमर्शियल प्रोडक्शन के लिए तैयार है. विशेष रूप से करुवी ज़ोहो के मुख्यालय तेनकासी में एक कारखाना बनाने के लिए तैयार है. ब्रांड का नाम करुवी (Karuvi) है, जो तमिल में उपकरण या औज़ार के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द है. 

PM मोदी से मिलने को बेकरार हैं टेस्ला वाले Musk, सोशल मीडिया पर बयां की इच्छा

कई तरह के उत्पाद बनाएगी करुवी

करुवी के प्रोडक्ट लाइनअप में एंगल ग्राइंडर (Angle Grinders), कॉर्डेड (Corded) और कॉर्डलेस ड्रिल (Cordless Drills), रोटरी हैमर (Rotary Hammers) और आरी (Saws) शामिल हैं जो पेशेवर और घरेलू दोनों यूजर्स के लिए हैं. इसके अलावा, कंपनी की वेबसाइट से पता चलता है कि आने वाले समय में कंपनी बैटरी, हैंड टूल्स और एक्सेसरीज़ को भी लॉन्च कर सकती है. ऑफ़लाइन बिक्री के लिए करुवी प्रोफेशनल और ऑथराइज्ड डीलर का एक नेटवर्क स्थापित करके बाजार में प्रवेश करने की कोशिश करेगी.

कोरोना में दोनों की हुई थी मुलाकात

श्रीधर वेम्बू ने इसके साथ ही कहा कि कुछ साल पहले, महामारी के दौरान मिस्टर लाइट ग्लोबल (Mr Light Global) के मालिक अब्दुल गफूर अपनी कंपनी के हाथ से पकड़े जाने वाले उपकरणों से भरा एक बॉक्स लेकर तेनकासी में मुझसे मिलने आए थे और उन्होंने बताया कि कंपनी ने ये उत्पाद बनाएं है. श्रीधर वेम्बू ने अब्दुल गफूर से कहा कि हम इसके बारे में कुछ नहीं जानते और उन्होंने मुझसे कहा कि इससे ग्रामीण रोजगार पैदा हो सकते हैं. इस तरह उन्होंने मुझे आकर्षित किया. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

4 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

7 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

4 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

11 hours ago