✕

होम / बिजनेस / Zepto की फूड प्रोसेसिंग यूनिट का लाइसेंस रद्द, FDA की जांच में सामने आईं गंभीर खामियां

Zepto की फूड प्रोसेसिंग यूनिट का लाइसेंस रद्द, FDA की जांच में सामने आईं गंभीर खामियां

Zepto के लिए यह कार्रवाई एक बड़ा झटका है, खासकर तब जब वह क्विक कॉमर्स सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

तेजी से आगे बढ़ रही क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो (Zepto) को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र सरकार के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कंपनी की मुंबई के धारावी में स्थित फूड प्रोसेसिंग यूनिट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. यह कदम एक औचक निरीक्षण के बाद उठाया गया, जिसमें फूड सेफ्टी से जुड़े कई गंभीर उल्लंघन पाए गए.

निरीक्षण में सामने आईं खामियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धारावी यूनिट में साफ-सफाई और स्टोरेज की स्थिति बेहद खराब थी. कुछ फूड आइटम्स पर फंगस पाया गया और कुछ अन्य को रुके हुए पानी के पास स्टोर किया गया था. कोल्ड स्टोरेज में तापमान अनियमित था, वहीं फर्श गंदे और गीले थे. अधिकारियों को एक्सपायर हो चुके फूड आइटम्स भी मिले, जिन्हें ताजे स्टॉक से अलग नहीं रखा गया था. यह निरीक्षण FDA के राज्य मंत्री योगेश कदम को मिली एक टिप-ऑफ के बाद किया गया. इसके बाद असिस्टेंट कमिश्नर (फूड) अनुपमा बालासाहेब पाटिल ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 की धारा 32(3) के तहत यूनिट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया.

कब तक रहेगा सस्पेंशन?

फिलहाल, Zepto की धारावी यूनिट का लाइसेंस अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड है. यह सस्पेंशन तब तक जारी रहेगा, जब तक कंपनी सभी खामियों को सुधार नहीं लेती और लाइसेंसिंग अथॉरिटी से क्लीयरेंस प्राप्त नहीं कर लेती.

अन्य लोकेशन्स पर भी जांच

FDA ने Zepto की अन्य यूनिट्स भिवंडी, बांद्रा ईस्ट और बोरीवली का भी निरीक्षण किया. भिवंडी और बांद्रा ईस्ट में कुछ खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए, हालांकि लाइसेंस रद्द नहीं किया गया. बोरीवली यूनिट का लाइसेंस अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया था, लेकिन आवश्यक सुधार के बाद उसे फिर से चालू करने की अनुमति दे दी गई.

Zepto की प्रतिक्रिया

कंपनी की ओर से एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, “फूड सेफ्टी और हाइजीन के उच्चतम मानकों को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है. हमने आंतरिक जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर सभी समस्याओं को जल्दी हल करने की दिशा में काम कर रहे हैं.” Zepto का कहना है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रहा है.

पहले भी विवादों में रही है Zepto

यह पहला मौका नहीं है जब Zepto विवादों में आई हो. हाल ही में कंपनी को डिलीवरी चार्ज बढ़ाने और ऐप पर भ्रामक तरीकों के लिए ग्राहकों की आलोचना झेलनी पड़ी थी. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने Zepto की सेवा से असंतोष जताया है.

इसके अलावा, Zepto के CEO आदित पालिचा ने भी हाल ही में एक प्रतिद्वंद्वी कंपनी के CFO पर Zepto के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने और बॉट्स के जरिए बदनाम करने का आरोप लगाया था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

59 minutes ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

59 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

33 minutes ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

3 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago