✕

होम / बिजनेस / राजधानी को 'इमरजेंसी-रेडी' बनाने के लिए Zenzo और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मिलाया हाथ

राजधानी को 'इमरजेंसी-रेडी' बनाने के लिए Zenzo और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मिलाया हाथ

Zenzo का “Make Delhi Emergency Ready” मिशन सिर्फ एक सेवा नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, प्रशिक्षण और ट्रांसपोर्ट के जरिए आपातकालीन सहायता का एक समर्पित अभियान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटैट सेंटर में देश की अग्रणी इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेवा प्रदाता कंपनी Zenzo ने 'Make Delhi Emergency Ready' कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम के तहत कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में 671 एम्बुलेंस के नेटवर्क की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य दिल्ली को मेडिकल इमरजेंसी की दृष्टि से तैयार बनाना है, ताकि 15 मिनट से कम में एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जा सके. इसी के साथ Zenzo ने 450 शहरों में 25,000 से अधिक एम्बुलेंस की राष्ट्रीय नेटवर्क की घोषणा भी की, जो कि कंपनी की “Make India Emergency Ready” पहल का हिस्सा है.

दिल्ली पुलिस और Zenzo की साझेदारी

Zenzo ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर 21 और 22 अप्रैल को 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को First Aid और CPR की ट्रेनिंग दी. इस मौके पर उप पुलिस आयुक्त ट्रैफिक मुख्यालय और वीवीआईपी रूट शशांक जायसवाल (आईपीएस) ने कहा, “हम Zenzo के साथ मिलकर दिल्ली को इमरजेंसी-रेडी बनाने की इस पहल में गर्व महसूस कर रहे हैं. जब हर सेकंड महत्वपूर्ण होता है, तो हमारी प्राथमिकता है कि हमारे ट्रैफिक कर्मी फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में जीवन बचाने के लिए तैयार रहें.”

सेवा के लिए इस टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क
इस सेवा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के 100 से अधिक कर्मियों को First Aid और CPR की ट्रेनिंग दी गई है. NGOs, कैब ड्राइवर्स, फूड डिलीवरी पार्टनर्स और अस्पतालों के साथ सहयोग किया गया है. देशभर में एम्बुलेंस सेवा के लिए "One Nation One Pricing" नीति लागू की गई है. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आप टोल-फ्री नंबर 1800 102 1298 पर संपर्क कर सकते हैं.

इमरजेंसी के लिए एकीकृत इकोसिस्टम

Zenzo न केवल एम्बुलेंस नेटवर्क बढ़ा रहा है, बल्कि NGOs, कैब ड्राइवर्स, फूड डिलीवरी पार्टनर्स, कॉरपोरेट्स और अस्पतालों के साथ मिलकर एक संयुक्त इमरजेंसी रिस्पॉन्स इकोसिस्टम तैयार कर रहा है. इसका मकसद है कि इमरजेंसी के समय सिर्फ अस्पताल या एम्बुलेंस पर निर्भर न रहा जाए, बल्कि समाज के अलग-अलग हिस्से भी तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें.

Zenzo की सीईओ का बयान

Zenzo की को-फाउंडर और सीईओ श्वेता मंगल ने कहा, “Zenzo को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ साझेदारी पर गर्व है. हमारी कोशिश है कि टेक-ड्रिवन मेडिकल इमरजेंसी इन्फ्रास्ट्रक्चर के जरिए भारत को इमरजेंसी-रेडी बनाया जाए. हमारी तकनीक और ट्रेंड प्रोफेशनल्स की मदद से हम 'गोल्डन ऑवर' में समय पर सहायता सुनिश्चित करना चाहते हैं, जिससे अनगिनत जिंदगियाँ बचाई जा सकें.”

दिल्ली में इमरजेंसी रिस्पॉन्स की जरूरत क्यों?

2024 में दिल्ली में 5,834 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 1,457 लोगों की मौत हुई. भारत में हर साल करीब 1.5 लाख सड़क दुर्घटना मौतें होती हैं, जिनमें से 30% देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण होती हैं. ऐसे में Zenzo की यह पहल इमरजेंसी इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक अवेयरनेस को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

23 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

1 day ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

1 day ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

1 day ago


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 hour ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

2 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

4 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

4 hours ago