✕

होम / बिजनेस / Zee-Sony Deal: Zee का यू-टर्न, NCLT से वापस लिया मर्जर इम्प्लीमेंटेशन

Zee-Sony deal: Zee का यू-टर्न, NCLT से वापस लिया मर्जर इम्प्लीमेंटेशन

ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई बेंच के समक्ष दायर मर्जर इम्प्लीमेंटेशन आवेदन को वापस लेने का फैसला किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEE) ने आज घोषणा की है कि कंपनी ने  National Company Law Tribunal यानी (NCLT) में विलय के लिए दायर किए अपने आवेदन को वापस ले लिया है. विलय को लागू करने ये आवदेन ZEE द्वारा 24 जनवरी 2024 को दायर किया गया था, जिसमें ZEE, Culver Max Entertainment Pvt. Ltd. और Bangla Entertainment Pvt. Ltd. के बीच विलय के लागू होने के संबंध में निर्देश मांगे गए थे. 

कानूनी सलाह पर लिया फैसला

बोर्ड ने उचित कानूनी सलाह और बोर्ड के निर्देशों के आधार पर यह फैसला किया है. कंपनी इस समय अपना पूरा ध्यान संस्थान और अपने शेयरधारकों की बेहतरी पर फोकस करना चाहती है. ये निर्णय बोर्ड के उन निर्णयों को लागू करने में मदद करेगा जो कंपनी की बेहतरी के लिए हाल ही निर्धारित किए गए थे. विलय के आवेदन को लागू ना करने का ये निर्णय सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (SIAC) और अन्य मंचों पर चल रही मध्यस्थता कार्यवाही में Sony के खिलाफ Zee के दावों को और मजबूत बनाएगा.

इस निर्णय से कंपनी का होगा विकास

इस रणनीतिक निर्णय पर अपनी राय रखते हुए Zee के Chairman,  R. Gopalan ने कहा कि फिलहाल कंपनी का फोकस अपने प्रदर्शन पर है और जो लक्ष्य भविष्य के लिए निर्धारित किए गए हैं उनको हासिल करना है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में प्रबंधन ने जो कंपनी की बेहतरी के लिए जो बड़े कदम उठाए उनकी समीक्षा की गई है और उनके बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है इसलिए कानूनी राय के आधार पर बोर्ड ने कंपनी के प्रबंधन को NCLT के समक्ष दायर किए गए कार्यान्वयन आवेदन को वापस लेने की सलाह दी है. आर गोपालन ने कहा कि बोर्ड ने महत्वपूर्ण व्यावसायिक पहलुओं पर प्रबंधन के साथ नियमित रूप से समीक्षा करने और सलाह देने के लिए एक मेंटरशिप कार्यक्रम (3M) भी शुरू किया है.

2023 में विलय को मिली थी मंजूरी

NCLT ने 10 अगस्त, 2023 को Zee एंटरटेनमेंट और Sony पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के विलय को मंजूरी दी थी, जिससे देश में 10 अरब डॉलर की मीडिया दिग्गज कंपनी के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया था लेकिन जनवरी 2024 में, Sony और Zee के बीच विलय को 20 से ज़्यादा अनुपालन मुद्दों पर असहमति के कारण रद्द कर दिया गया था. असहमति में Zee द्वारा कुछ रूसी संपत्तियों का निपटान करने में विफलता और डिज़नी के साथ 1.4 बिलियन डॉलर के क्रिकेट अधिकार सौदे जैसे मुद्दे शामिल थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

42 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

4 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

42 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

5 hours ago