होम / बिजनेस / 7 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्‍ली से गुरुग्राम, होने जा रही है नई सेवा की शुरुआत

7 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्‍ली से गुरुग्राम, होने जा रही है नई सेवा की शुरुआत

इस योजना की शुरुआत दो कंपनियां करने जा रही हैं. जिनका मकसद गुरुग्राम से दिल्‍ली के क्‍नॉट प्‍लेस का सफर 90 मिनट की बजाए 7 मिनट में करने का है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आप गुरुग्राम से दिल्‍ली, या दिल्‍ली से गुरुग्राम अपने ऑफिस के लिए हर रोज आते जाते हैं. अगर हां तो आप भी उन्‍हीं लाखों में शामिल हैं जो इस सफर के लिए अपने कम से कम डेढ़ घंटे हर रोज बर्बाद करते हैं. लेकिन तब आप क्‍या कहेंगे जब आपका ये सफर सिर्फ 7 मिनट में पूरा हो जाए, शायद आपको विश्‍वास नहीं हो रहा होगा. लेकिन दिल्‍ली एनसीआर में एयर टैक्‍सी की जल्‍द ही शुरुआत होने जा रही है. इस सेवा की शुरूआत इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्‍लोब एंटरप्राइजेस और आर्चर एविएशन करने जा रहे हैं. इस सेवा के जरिए डेढ़ घंटे का ये सफर सिर्फ 7 मिनट में पूरा हो जाएगा. 

क्‍या है पूरी परियोजना? 
पूरे देश में एयर टैक्‍सी की सेवाओं को मुहैया कराने के लिए इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्‍लोब एंटरप्राइजेस और आर्चर एविएशन ने एक एमओयू पर साइन किया है.इस एमओयू के अनुसार दोनों कंपनियां देशभर में एयर टैक्‍सी की शुरुआत करेंगी. दोनों कंपनियों की ओर से इसके लिए सभी तरह के अप्रूवल के लिए आवेदन किया गया है. दोनों कंपनियों का मानना है कि इस सेवा की शुरुआत करने से जहां इस क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आएगा वहीं दूसरी ओर अर्बन ट्रांसपोर्ट का नया स्‍वरूप भी देखने को मिलेगा. 

90 मिनट की दूरी में लगेंगे मात्र 7 मिनट 
दोनों कंपनियों का मकसद ये है कि हर रोज गुरुग्राम से क्‍नॉट प्‍लेस दिल्‍ली आने-जाने वाले लोगों को आसानी से नई सेवा मुहैया कराई जा सके. इस सेवा के जरिए क्‍नॉट प्‍लेस से गुरुग्राम का सफर मात्र 7 मिनट में तय किया जा सकेगा. कंपनी की योजना देशभर के लिए 200 विमानों के जरिए सेवा देने की है. इस सेवा में चलने वाले मिडनाइट विमान में एक साथ 4 लोग बैठ सकते हैं. इस साझेदारी में दोनों कंपनियां आसानी से ट्रैवल मुहैया कराने के साथ भारत में कार्गो परिवहन, रसद चिकित्‍सा और आपातकालीन सेवाओं को संचालित कर पाएंगी. 

क्‍या बोले दोनों कंपनियों के प्रमुख? 
इंटरग्‍लोब के एमडी राहुल भाटिया ने इस मौके पर कहा कि इंटरग्‍लोब पिछले लंबे समय से देश भर के करोड़ों लोगों को सुरक्षित परिवहन मुहैया करा रहा है. हम भारत में आर्चर के विमान को पेश करके एक प्रभावी, भविष्‍यवादी और टिकाऊ परिवहन प्रदान करने में खुशी महसूस कर रहे हैं. 

वहीं आर्चर के सीईओ और संस्‍थापक एडम गोल्‍डस्‍टीन ने अपनी विशाल आबादी और महत्‍वपूर्ण शहरी भीड़भाड़ चुनौतियों को देखते हुए ईवीटीओएल विमानों का इस्‍तेमाल एक महत्‍वूपर्ण अवसर है. उन्‍होंने कहा कि ऑर्चर का मिडनाइट विमान एक क्रांतिकारी परिवहन समाधान पेश करने के लिए लाया गया है. उन्‍होंने कहा कि हमारा ये विमान भीड़भाड़ वाली परिवहन समस्‍याओं को सुलझाने में पूरी तरह से सक्षम है.

वहीं ऑर्चर एविएशन के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निखिल गोयल ने कहा कि आर्चर में हमारा लक्ष्‍य हमारे शहरों को हरा-भरा, स्‍मार्ट और रहने के लिए और बेहतर बनाने पर रहता है. इंटरग्‍लोब हमारे मिडनाइट विमानों को भारत में लाएगी दिल्‍ली, मुंबई बेंगलुरु से शुरुआत करने के लक्ष्‍य के साथ देशभर में गतिशीलता में बदलाव ला सकेगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

12 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

13 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

13 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

15 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

16 hours ago

बड़ी खबरें