होम / बिजनेस / आप जानते हैं क्‍या है ‘प्रेसीडेंट व्‍यू’, जिसकी दूरदर्शन ने आपके लिए की है विशेष तैयारी

आप जानते हैं क्‍या है ‘प्रेसीडेंट व्‍यू’, जिसकी दूरदर्शन ने आपके लिए की है विशेष तैयारी

भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 61 कैवलरी के एक घुड़सवार स्तंभ, नौ मैकेनाइज्ड कॉलम, छह मार्चिंग टुकड़ियों और सेना उड्डयन कोर के उन्नत हल्के हेलीकाप्टरों (एएलएच) द्वारा एक फ्लाई-पास्ट द्वारा किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जहां अलग-अलग मंत्रालयों भूमिका होती है वहीं दूसरी ओर उसे देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दूरदर्शन के पास होती है. इस बार दूरदर्शन ने गणतंत्र दिवस की परेड की कवरेज को देशभर तक पहुंचाने के लिए अलग तरह की तैयारियां की है, जिसमें सबसे खास है ‘प्रेसिडेंट व्‍यू’. आपको बताते हैं कि आखिर यह ‘प्रेसिडेंट व्‍यू’ क्या है, जिसका प्रयोग पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में किया जा रहा है.

जानिए क्‍या है ‘प्रेसिडेंट व्‍यू’

‘प्रेसिडेंट व्‍यू’ के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया जैसा कि हर बार लोग जानते हैं कि दूरदर्शन कोई नई चीज करता है, तो इस बार भी हम लोगों ने दर्शकों के लिए एक सरप्राइज रखा है. इस बार कर्तव्य पथ पर ‘प्रेसीडेंट व्‍यू’ का एक कैमरा लगाया गया है. जो कि राष्ट्रपति के पोडियम के ठीक ऊपर लगाया गया है. वहां से ऐसा दिखाई देगा कि आखिर राष्ट्रपति जी को कैसा दिखाई दे रहा है. पहली बार दूरदर्शन ने यह प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि हमारा यह प्रयास लोगों को अच्छा पसंद आएगा.

कब से शुरू होगा रिपब्लिक डे का कार्यक्रम

26 जनवरी पर होने वाला रिपब्लिक डे का कार्यक्रम देश भर के करोड़ों लोगों के लिए बेहद खास कार्यक्रम होता है. आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि यह कार्यक्रम कितने बजे शुरू होगा. कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत तो सुबह 7:30 बजे द्रौपदी मुर्मू के द्वारा झंडारोहण के बाद ही हो जाएगी. लेकिन परेड की शुरुआत 10:00 बजे होगी. कर्तव्य पथ पर होने वाली इस परेड में आपको भारतीय सेना के सॉरी से लेकर भारतीय वायु सेना के पराक्रम तक को देखने को मिलेगा पहली बार भारतीय वायुसेना में शामिल हुए राफेल विमान कर्तव्य पथ के ऊपर गरजते हुए निकलेंगे.

घुड़सवारों का दस्‍ता है खास 

इस बार के गणतंत्र दिवस में 61 कैवलरी की वर्दी में पहली टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन रायज़ादा शौर्य बाली करेंगे. 61 कैवलरी दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवलरी रेजिमेंट है, जिसमें सभी 'स्टेट हॉर्स यूनिट्स' शामिल हैं. मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, नाग मिसाइल सिस्टम (NAMIS), BMP-2 SARATH का इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल, क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल, K-9 वज्र-ट्रैक्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर गन, ब्रह्मोस मिसाइल, 10 मीटर शॉर्ट स्पैन ब्रिज, मोबाइल माइक्रोवेव नोड और मैकेनाइज्ड कॉलम में मोबाइल नेटवर्क सेंटर और आकाश (नई पीढ़ी के उपकरण) मुख्य आकर्षण होंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

3 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

9 hours ago