✕

होम / बिजनेस / योगी सरकार का नया कृषि मॉडल: बदलेगी UP की इकोनॉमी, किसानों की आमदनी होगी दोगुनी

योगी सरकार का नया कृषि मॉडल: बदलेगी UP की इकोनॉमी, किसानों की आमदनी होगी दोगुनी

योगी आदित्यनाथ सरकार की बहुआयामी कृषि रणनीति उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया जीवन देने की दिशा में एक निर्णायक कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य की कृषि व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाने की तैयारी कर ली है. मंगलवार को सरकार ने एक मल्टी-डायमेंशनल स्ट्रैटेजी लॉन्च करने की घोषणा की, जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि निर्यात को बढ़ाना, फूड सिक्योरिटी को मजबूत करना और किसानों की आमदनी को कई गुना तक बढ़ाना है.

परंपरागत से प्रोफेशनल खेती की ओर

सरकार का मानना है कि देश की 40% से ज्यादा वर्कफोर्स कृषि क्षेत्र में है, लेकिन छिपी हुई बेरोजगारी (हिडन अनइम्प्लॉयमेंट) इस सेक्टर की सबसे बड़ी चुनौती है. इसका समाधान किसानों को पारंपरिक खेती से हटाकर ऐसी फसलें उगाने के लिए प्रेरित करना है, जिनकी मांग लोकल और इंटरनेशनल मार्केट में अधिक है. खासकर फल और सब्जियों की खेती, जो परंपरागत फसलों के मुकाबले 2 से 2.5 गुना अधिक आमदनी देती है.

लेबर-इंटेंसिव खेती से रोजगार के नए अवसर

फल और सब्जियों की खेती न सिर्फ ज्यादा आमदनी देती है, बल्कि यह लेबर-इंटेंसिव भी होती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होते हैं. सरकार की योजना है कि स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाई जाएं, जिससे नर्सरी, प्लांटेशन, हार्वेस्टिंग, ग्रेडिंग, पैकिंग, लोडिंग-अनलोडिंग और मार्केटिंग जैसे कई स्टेप्स में रोजगार सृजन हो सके.

हर जिले में 1000 प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने का लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार योगी सरकार हर जिले में छोटी-बड़ी मिलाकर 1000 प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. प्रधानमंत्री फूड अपग्रेडेशन स्कीम के तहत यूनिट लगाने वालों को 35% सब्सिडी पर 30 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है. अब तक प्रदेश में 17,000 से अधिक प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित हो चुकी हैं. महिला उद्यमियों के लिए सरकार विशेष सब्सिडी योजना चला रही है, जिसमें सोलर प्लांट पर 90% तक की सब्सिडी दी जा रही है.

बाराबंकी में बनेगा इंडो-डच सेंटर फॉर एक्सिलेंस

फल और सब्जियों की खेती को वैज्ञानिक आधार देने के लिए बाराबंकी के त्रिवेदीगंज में 7 हेक्टेयर जमीन पर "इंडो-डच सेंटर फॉर एक्सिलेंस" की स्थापना की जा रही है. नीदरलैंड के एक्सपर्ट्स की मदद से यह सेंटर किसानों को रिसर्च और ट्रेनिंग की सुविधा देगा, जिससे उनकी उत्पादकता और क्वॉलिटी में सुधार होगा.

ग्लोबल मार्केट तक पहुंच का प्रयास

राज्य सरकार किसानों के उत्पादों को इंटरनेशनल मार्केट तक पहुंचाने के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है. इससे उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पाद वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे और राज्य की इकोनॉमी को नया बूस्ट मिलेगा. एक्सपर्ट्स ने इनकम-ओरिएंटेड फार्मिंग और इंटरनेशनल डिमांड के अनुसार फसल उत्पादन को जरूरी बताया है. योगी सरकार की नई रणनीति न सिर्फ किसानों की आमदनी को बढ़ाएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

12 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

10 hours ago