✕

होम / बिजनेस / योगी सरकार को मिला 69,000 करोड़ का निवेश, जानिए कहां लगेगा ये पैसा?

योगी सरकार को मिला 69,000 करोड़ का निवेश, जानिए कहां लगेगा ये पैसा?

योगी सरकार ने ‘इन्वेस्ट यूपी’ के जरिए हाई-टेक और इंडस्ट्रियल क्षेत्र में करीब 69,000 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उत्तर प्रदेश ने मुंबई में अपनी औद्योगिक ताकत का दम दिखाया. 27 मई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए ‘इन्वेस्ट यूपी राउंडटेबल’ में राज्य को 69,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले. इस आयोजन से यूपी ने न सिर्फ निवेशकों का भरोसा जीता, बल्कि नोएडा, बुंदेलखंड और लखीमपुर जैसे क्षेत्रों के लिए विकास के नए द्वार भी खोले. बता दें, इस राउंडटेबल की अध्यक्षता यूपी सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद ने किया. इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. तो आइए जानते हैं योगी सरकार ये पैसा कहां-कहां निवेश करेगी? 

नोएडा के लिए 28,440 करोड़ का निवेश
नोएडा को इस निवेश में सबसे बड़ा हिस्सा मिला है. हीरानंदानी ग्रुप की ओर से 30 मेगावाट डाटा सेंटर की घोषणा की गई है, जिसमें करीब 28,440 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जो नोएडा में एक सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट का हब विकसित करेगा. यह यूपी को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इस निवेश को लेकर इन्वेस्ट यूपी के एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट भी साझा की गई है.

ऊर्जा और निर्माण क्षेत्र में भी बड़ा निवेश

-अवाडा ग्रुप के उपाध्यक्ष सिंदूर मित्तल ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की.
- अल्ट्राटेक सीमेंट के एमडी केसी झंवर ने अलीगढ़, शाहजहांपुर और टांडा में 1,981 करोड़ रुपये के सीमेंट प्रोजेक्ट्स में निवेश की योजना बताई.
- टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के सीईओ संजय बंगा ने बुंदेलखंड क्षेत्र में 13,700 करोड़ रुपये की लागत से दो 800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर यूनिट्स लगाने की योजना साझा की.

लखीमपुर में देश का पहला PLA बायोपॉलिमर प्लांट
बलरामपुर चीनी मिल्स ने लखीमपुर खीरी में 2,850 करोड़ रुपये की लागत से भारत का पहला 250 टीपीडी पॉलीलैक्टिक एसिड (PLA) प्लांट स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया है. यह प्लांट गन्ने से ग्रीन पॉलिमर बनाएगा और इससे 225 नौकरियां पैदा होंगी. यह देश का पहला एकीकृत ग्रीन प्लांट होगा जो औद्योगिक स्तर पर बायोपॉलिमर तैयार करेगा.

इन्वेस्ट यूपी की सराहना, निवेशकों का बढ़ता भरोसा
इन्वेस्ट यूपी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा कि मुंबई में आयोजित बैठक दो प्रगतिशील राज्यों के बीच सहयोग का प्रतीक बनी. कार्यक्रम में शामिल उद्योगपतियों ने यूपी की निवेशक-अनुकूल नीतियों, सिंगल-विंडो क्लियरेंस और प्रगतिशील दृष्टिकोण की सराहना की. सेमीकंडक्टर से लेकर अक्षय ऊर्जा तक, विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश को लेकर अपने अनुभव साझा किए और भविष्य की योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया.

जेवर में सेमीकंडक्टर वेफर प्लांट को मिली मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने पहले ही नोएडा के पास जेवर में 3,706 करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर वेफर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को मंजूरी दी है. यह प्लांट HCL और फॉक्सकॉन के संयुक्त उपक्रम के तहत स्थापित किया जाएगा. इससे नोएडा भारत के सेमीकंडक्टर निर्माण के नक्शे पर एक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

4 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

4 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

7 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

9 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

2 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

5 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

3 hours ago