होम / बिजनेस / योगी सरकार को देश के इस शहर से मिला सवा लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश
योगी सरकार को देश के इस शहर से मिला सवा लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश
यूपी सरकार के इस साल फरवरी में होने वाले ग्लोबल समिट के लिए अलग-अलग जगह हो रहे रोड शो में उद्योगपतियों ने कहा कि यूपी में कारोबार के अनुकूल माहौल मिल रहा है जो निवेश के लिए सही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
उत्तर प्रदेश सरकार के ग्लोबल समिट से पहले सरकार के अलग-अलग मंत्री इन दिनों देश के अलग अलग राज्यों में रोड शो कर रहे हैं निवेश जुटाने में लगे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली में भी उत्तर प्रदेश सरकार का रोड शो हुआ जिसमें सरकार को अलग-अलग उद्योगों के प्रमुख लोगों से सवा लाख से ज्यादा के निवेश के समझौता ज्ञापन पर साइन किए गए. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में बतौर वीडियो संदेश के जरिए जुड़े.
क्या बोले उद्योग मंत्री
औद्योगिक विकास विभाग मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने योगी सरकार की निवेश फ्रेंडली नीतियों के बारे में बताते हुए उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया. वहीं यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 6 वर्षों में यूपी की तस्वीर बदल दी है। यूपी में चौतरफा विकास हो रहा है.
कौन-कौन सी कपंनियां कर रही है निवेश
यूपी सरकार के इस रोड शो में एबी मौरी ग्रुप, मापेई, एनटीपीसी, जैक्शन ग्रुप, और सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत राय मौजूद रहे. इन कंपनियों में से एबी मौरी ग्रुप के निदेशक सतीश कुमार ने कहा कि यूपी में हमने 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है. पीलीभीत में एक प्लांट लगाया गया है. दो साल पहले कंपनी निवेश के सिलसिले में कई शहरों में गई, लेकिन यूपी सरकार की सहूलियतों ने यहां निवेश के लिए प्रोत्साहित किया. मापेई के सीईओ संजय भल्ला ने जो कि यूपी में पहले ही निवेश कर चुके हैं उन्होंने कहा कि उनका अनुभव भी शानदार रहा है. एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह की जगह रोड शो में शिरकत करने पहुंचीं महिला अधिकारी ने कहा कि अब तक यूपी में उनकी कंपनी 5200 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है. इस रोड शो के दौरान 40 हजार करोड़ रुपये के 4 एमओयू साइन हुए हैं, इसके अलावा यूपी में 10 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट अभी चल रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को दिया न्योता
रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़ते हुए कहा कि यूपी भारत में निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है. पीएम के नेतृत्व में राजनैतिक स्थायित्व और गुड गवर्नेंस के नए दौर का सृजन हुआ है. प्रचूर प्राकृतिक संसाधनों वाला यूपी गुड गवर्नेंस, अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस, सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार, सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र, निवेश फ्रेंडली नीतियों के साथ ईज आफ डूइंड में अग्रणी राज्य है. उन्होंने कहा कि यूपी भारत की जीडीपी में 8 प्रतिशत का योगदान दे रहा है. प्रदेश की अर्थव्यवस्था 11 प्रतिशत की दर से बढ़ी है. आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है. वैश्विक कोरोना महामारी के बावजूद यूपी में रिकार्ड 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजनाएं आरंभ हुई हैं.
किस सेक्टर में कितना मिला निवेश
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार वन विभाग से जुड़े उद्योग को 14 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव मिला है जबकि वानिकी क्षेत्र में अब तक दिग्गज कंपनियों से 14,085 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है. इसमें से निवेशकों ने 3,365 करोड़ रुपये का निवेश सुनिश्चित भी कर दिया है. करीब 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव अभी पाइपलाइन में हैं.
टैग्स