✕

होम / बिजनेस / कल सेंसेक्स 320 अंक और निफ्टी में दिखी तेजी, इन शेयरों में दिख रही कमाई की संभावना

कल सेंसेक्स 320 अंक और निफ्टी में दिखी तेजी, इन शेयरों में दिख रही कमाई की संभावना

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 320.70 अंक यानी 0.39% की बढ़त, जबकि एनएसई निफ्टी 81.15 अंक या 0.33% की तेजी के साथ बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों ने चौतरफा खरीदारी की, जिससे बाजार हरे निशान पर बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स (BSE) 320.70 अंक यानी 0.39% की बढ़त के साथ 81,633.02 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी (NSE) 81.15 अंक या 0.33% की तेजी के साथ 24,833.60 पर बंद हुआ. आइए जानते है आज किन शेयरों में कमाई की संभावना बन रही है?

वैश्विक संकेतों ने बढ़ाया सेंटीमेंट

बाजार में आई तेजी की मुख्य वजह वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत रहे. अमेरिकी कोर्ट द्वारा 'रेसिप्रोकल टैरिफ' को असंवैधानिक घोषित किए जाने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा और सेंटीमेंट में सुधार देखने को मिला. वहीं, कल केवल लार्जकैप ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 315.85 अंक या 0.55% की तेजी के साथ 57,457.25 पर बंद हुआ. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105.40 अंक या 0.59% की बढ़त के साथ 17,889 पर पहुंचा.

कल कैसा था शेयरों का प्रदर्शन?

कल सेंसेक्स पैक में तेजी वाले प्रमुख शेयरों में इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, अडानी पोर्ट्स, जोमैटो (इटरनल), टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, टाइटन कंपनी, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स में शामिल रहे. वहीं,  बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली.

आज इन शेयरों में दिख रही मजबूती

विशेषज्ञों के अनुसार जिन कंपनियों के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई, उनमें MMTC, Welspun Corp, Waaree Energies, ITI Ltd, GRSE, Cummins India और Asahi India Glass शामिल हैं.  खास बात यह रही कि कल 92 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया, जो बाजार में मजबूती का संकेत देता है.

किन स्टॉक्स में दिखी कमजोरी?

MACD (Moving Average Convergence Divergence) संकेतक के अनुसार, कुछ शेयरों में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में निवेशकों को Coromandel International, Raymond Lifestyle, Olectra Greentech,  JSW Holdings, Suven Pharma, Schneider और NTPC Green Energy के शेयर से दूर रहना चाहिए.  इन शेयरों में मंदी की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जिससे विशेषज्ञों ने निवेशकों को इनसे सतर्क रहने की सलाह दी है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

3 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

6 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

1 hour ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

4 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago