होम / बिजनेस / टूरिज्म के नए युग की होगी शुरुआत, जब सफर पर निकलेगा दुनिया का सबसे लंबा क्रूज

टूरिज्म के नए युग की होगी शुरुआत, जब सफर पर निकलेगा दुनिया का सबसे लंबा क्रूज

MV Ganga Vilas 3200 किमी से ज्यादा की यात्रा करेगा. इसके पहले सफर में 32 विदेशी सैलानी साथ होंगे और इसके अपनी यात्रा 52 दिनों में पूरी करने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में रिवर क्रूज टूरिज्म के नए युग की शुरुआत होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाएंगे. नदी में चलने वाला क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ (MV Ganga Vilas) अपने पहले सफर में 3,200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेगा. यह क्रूज भारत और बांग्लादेश से गुजरने वाले 27 रिवर सिस्टम्स के रास्तों से होते हुए अपनी मंजिल पर पहुंचेगा.माना जा रहा है कि MV Ganga Vilas भारत में रिवर क्रूज टूरिज्म के नए दरवाजे खोलेगा. 

यहां से गुजरेगा क्रूज 
अपने सफर में MV Ganga Vilas पटना, साहिबगंज, कोलकाता, ढाका और गुवाहाटी जैसे 50 पर्यटक स्थलों से होकर गुजरेगा. इस क्रूज में पर्यटक पानी के बीचों-बीच लग्जरी सुविधाओं का आनंद भी उठा सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वाराणसी में गंगा नदी पर होने वाली मशहूर गंगा आरती के साथ यह क्रूज अपने सफर पर निकलेगा. क्रूज में सवार यात्री प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल सारनाथ, मायोंग और नदी में बने द्वीप माजुली का भी दीदार करेंगे. क्रूज के इस पहले सफर में स्विट्जरलैंड के 32 सैलानी शामिल हो रहे हैं. 

केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
MV Ganga Vilas का सफर 13 जनवरी को वाराणसी से शुरू होगा और इसके एक मार्च को अपने गंतव्य डिब्रूगढ़ पहुंचने की संभावना है. केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि एमवी गंगा विलास के उद्घाटन के साथ ही भारत नदियों से क्रूज सफर के वैश्विक मानचित्र का हिस्सा बन जाएगा. इससे देश में नदी पर्यटन के क्षेत्र में अनंत संभावनाओं का द्वार खुलेगा. फिलहाल देश में वाराणसी और कोलकाता के बीच आठ रिवर क्रूज संचालित हो रहे हैं. इसके अलावा दूसरे राष्ट्रीय जलमार्ग पर भी क्रूज का आवागमन जारी है.

कोरोना के चलते देरी
दुनिया के इस सबसे लंबे रिवर क्रूज को पहले 2020 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना के चलते यह संभव नहीं हो पाया. MV Ganga Vilas 3200 किमी से ज्यादा की यात्रा करेगा. इसके पहले सफर में 32 विदेशी सैलानी साथ होंगे और इसके अपनी यात्रा 52 दिनों में पूरी करने की उम्मीद है. क्रूज में 18 सुइट हैं. क्रूज पर एक शानदार रेस्तरां, स्पा और सनडेक भी है. केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में हम पर्यटन के लिहाज से सभी संभावनाओं को खोज रहे हैं. MV Ganga Vilas से भारत में रिवर क्रूज टूरिज्म के नए द्वार खुलेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

12 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

13 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

13 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

14 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

15 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

14 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

9 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

12 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

13 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

18 hours ago