होम / बिजनेस / अपने ऐसे कर्मचारियों पर सख्त हुई Wipro, HR को दिया कार्रवाई का निर्देश
अपने ऐसे कर्मचारियों पर सख्त हुई Wipro, HR को दिया कार्रवाई का निर्देश
आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं. इस कड़ी में अब विप्रो ने भी सख्त कदम उठाया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
दिग्गज IT कंपनी विप्रो (Wipro) ने अपने ऐसे कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है, जो वर्क फ्रॉम होम (WFH) के कल्चर से बाहर नहीं निकलना चाहते. कंपनी ने साफ कर दिया है कि सभी कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस आना होगा, अन्यथा एक दिन की छुट्टी कटेगी. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विप्रो ने कर्मचारियों को इस संबंध में एक इंटरनल ईमेल भेजा है.
ऑफिस आने को कहें
विप्रो प्रबंधन ने अपने ईमेल में कहा है कि उन्हें सप्ताह में कम से कम तीन दिन दफ्तर आना होगा. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी एक दिन की छुट्टी काट ली जाएगी. कंपनी मैनेजमेंट ने HR टीम को कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम अनुरोध अस्वीकार करने को कहा गया है. HR को दिए आदेश में कहा स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि यदि ऐसी कोई मंजूरी मिलती है, तो कृपया तत्काल प्रभाव से अप्रूवल रद्द करें और टीमों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस आने का सुझाव दें.
कुछ प्रोजेक्ट्स पर लागू
हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि विप्रो की नई व्यवस्था केवल कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए है और सभी कर्मचारियों पर लागू नहीं होता है. इस संबंध में विप्रो का कोई बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान अधिकांश कंपनियों ने वर्क फॉर्म होम की सुविधा अपने कर्मचारियों देना शुरू किया था. अब जब स्थिति सामान्य हो चुकी है, तो कंपनियां कर्मचारियों को वापस ऑफिस बुला रही हैं.
इन्होंने भी दिखाई सख्ती
विप्रो की तरह कई दूसरी कंपनियों ने भी इस तरह की व्यवस्था लागू की है. एलटीआई माइंडट्री (LTIMindtree) ने भी कर्मचारियों की अटेंडेंस से छुट्टियां जोड़ दिया है. नई नीति के तहत चार दिन तक कार्यालय नहीं आने वाले कर्मचारियों की एक दिन की छुट्टी काट ली जाएगी. TCS ने अपने कर्मचारियों के वैरिएबल-पे को ऑफिस अटेंडेंस से जोड़ते हुए सप्ताह के पांचों दिन ऑफिस आना अनिवार्य किया है. जबकि इन्फोसिस लिमिटेड ने एक हाइब्रिड वर्क मॉडल अपनाया है. कंपनी ने कर्मचारियों को कुछ दिन दफ्तर से काम करने और बाकी दिन वर्क फ्रॉम सुविधा का लाभ उठाने को कहा है.
टैग्स