✕

होम / बिजनेस / Wipro को हुआ जबरदस्त प्रॉफिट, कंपनी ने किया बोनस शेयर देने का ऐलान

Wipro को हुआ जबरदस्त प्रॉफिट, कंपनी ने किया बोनस शेयर देने का ऐलान

दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही (दूसरी तिमाही) में 3,209 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी (IT) कंपनी विप्रो का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का एकीकृत नेट प्रॉफिट 21.2 प्रतिशत बढ़कर 3,208.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,646.3 करोड़ रुपये रहा था. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 0.95 प्रतिशत घटकर 22,301.6 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की समान तिमाही में 22,515.9 करोड़ रुपये थी. बेंगलुरु स्थित आईटी फर्म विप्रो ने 1:1 के अनुपात में बोनस जारी करने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि शेयरधारक को प्रत्येक शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. 

Wipro के CEO ने नतीजों पर क्या कहा?

विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनि पल्लिया ने कहा कि दूसरी तिमाही में मजबूत क्रियान्वयन से मदद मिली, जिससे कंपनी राजस्व वृद्धि, बुकिंग और मुनाफे के मामले में अपनी उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम हुई. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:1 में बोनस शेयर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के पात्र शेयरधारकों को प्रत्येक पूर्ण-चुकता शेयर पर 2 रुपये अंकित मूल्य वाला एक शेयर दिया जाएगा. 

विप्रो बोनस शेयर क्रेडिट डेट

क्रेडिट डेट के लिए विप्रो ने कहा कि बोर्ड की मंजूरी की तारीख से 2 महीने के भीतर शेयर क्रेडिट या डिस्पैच किए जाएंगे, यानी 15 दिसंबर, 2024। क्रेडिट तारीख वह डेट है जब बोनस शेयर पात्र शेयरधारकों के डीमैट खातों में जमा हो जाते हैं. कंपनियां स्टॉक में तरलता बढ़ाने और निवेशकों के व्यापक आधार के लिए इसे अधिक किफायती बनाने के लिए बोनस शेयर जारी करती हैं. बोनस शेयर मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के दिए गए पूर्ण भुगतान वाले अतिरिक्त शेयर होते हैं. प्राप्त बोनस शेयरों की संख्या निवेशक के पास पहले से मौजूद शेयरों की संख्या के समानुपातिक होती है.

विप्रो बोनस इतिहास

विप्रो ने पहली बार 1971 में अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी किए थे. हाल ही में इसने सबसे ज्यादा बोनस शेयर 2019 में जारी किए थे, जहां शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर एक शेयर के बदले तीन अतिरिक्त शेयर मिले थे. कंपनी ने 1981 से 1996 तक छह बार और फिर 1997, 2004, 2005, 2010, 2017 और 2019 में निवेशकों को बोनस शेयर देकर पुरस्कृत किया है. इसकी तुलना में इंफोसिस ने लिस्टेड कंपनी बनने के बाद से आठ बार बोनस शेयर जारी किए हैं, जबकि टीसीएस ने केवल तीन बार ऐसा किया है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

14 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

9 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago