होम / बिजनेस / 2000 की नोट वापसी का GDP पर पड़ेगा क्‍या असर? 

2000 की नोट वापसी का GDP पर पड़ेगा क्‍या असर? 

इससे उतनी गिरावट तो नहीं होगी जितनी नोटबंदी में हुई थी लेकिन असर तो होगा. जीडीपी पर उसका नेगेटिव असर देखने को मिलेगा. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

आरबीआई ने 2000 के नोट की लीगल टेंडर वैल्‍यू को समाप्‍त कर दी है, अब ये नोट फिलहाल तो बाजार में चलता रहेगा लेकिन इसकी वैद्यता को समाप्‍त कर दी है. आरबीआई के अनुसार ये नोट 30 सितंबर तक ही मान्‍य रहेगा. उसी तारीख तक इस नोट को बदला भी जा सकेगा. लेकिन सवाल ये है कि जैसे 2016 में नोट वापसी का असर देश की GDP पर देखने को मिला था क्‍या इस बार भी सिर्फ 2000 के नोट की वापसी का असर हमारी अर्थव्‍यवस्‍था पर पड़ेगा. इसे लेकर जानकारों का मानना है कि उतना तो नहीं लेकिन असर जरूर पड़ेगा क्‍योंकि इससे कारोबार की स्‍पीड में कमी तो आएगी. 

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट 
रिजर्व बैंक ऑ‍फ इंडिया के इस कदम का असर देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर होगा या नहीं इस सवाल के जवाब में प्रोफेसर अरुण कुमार कहते हैं क्‍योंकि 2000 रुपये के नोट के लीगल टेंडर में न रहने के कारण इसके चलन पर तो असर पड़ेगा. प्रो. अरुण कुमार कहते है कि अब 2000 रुपये के नोट को कोई स्‍वीकार नहीं करेगा. इससे ट्रेड में परेशानी आनी शुरू हो जाएगी. कोई भी कारोबारी इस बात की परेशानी को नहीं लेगा कि पहले वो ग्राहक से ले और उसके बाद वो बैंक में जमा करे. इसका समाधान वो ये निकालेंगे कि वो लेंगे ही नहीं. वो इसे एक और उदाहरण देकर समझाते हुए कहते हैं कि अगर कोई यूपी का दुकानदार अपना सामान लेने के लिए आया हुआ है और वो अपने साथ कैश में 2000 रुपये का नोट लाया है तो उसके लिए तो परेशानी हो गई है. अब पहले तो वो बैंक से उन्‍हें चेंज कराए उसके बाद वो अपना काम करे. वो कहते हैं कि अगर ट्रेड पर असर होता है तो जीडीपी गिरेगी. अगर ट्रांजैक्‍शन कम होगा तो प्रोडक्‍शन कम होगा. अगर आपकी अर्थव्‍यवस्‍था में असर पड़ने लगे तो उसका असर जीडीपी में भी होगा.

क्‍या कोई और तरीका था
प्रो अरुण कुमार मानते हैं कि सरकार को ऐसा कदम उठाने की कोई जरुरत नहीं थी. ये नोट पहले ही अपने आप खत्‍म हो रहे थे. ऐसे कुछ ही लोग हैं जिनके पास मौजूदा समय में ये नोट मौजूद हैं. कुछ के पास 1 करोड़ हैं तो कुछ के पांच और कुछ के पास 10 करोड़ रुपये हैं. ऐसे में अगर आप उसका एवरेज भी निकालें तो लगभग 36 हजार लोग ही ऐसे आते हैं जिनके पास ये नोट होंगे. ऐसा नहीं है कि बहुत सारे लोग बहुत सारी होर्डिंग कर रहे हैं. उनका ये भी कहना है कि सरकार 5000 लोगों के पीछे पूरे 140 करोड़ लोगों को परेशान करने की कोई जरूरत नहीं थी. वो ये भी कहते हैं कि अब इससे होगा ये कि बैंकों का काम प्रभावित होगा, हालांकि उतना नहीं होगा जितना उस समय हुआ था. लेकिन फिर भी परेशानी तो होगी ही. 

सोमवार से शुरू होगा नोट बदलने का सिलसिला 
शुक्रवार को आरबीआई की ओर से जो ऐलान किया गया है उसके बाद मंगलवार से नोटों को बदलने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. ऐसे में अब असली तस्‍वीर सोमवार से ही देखने को मिलेगी कि आखिर क्‍या कुछ देखने को मिलता है. क्‍या पिछली बार की तरह एक बार‍ फिर बैंकों के बाहर लाइन लगती है या दिए गए समय के अनुसार धीरे-धीरे इन्‍हें बदलने के लिए आते हैं. असली तस्‍वीर सोमवार को ही दिखेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago