✕

होम / बिजनेस / आज क्रैश होगा बाजार या फिर इसकी सेहत में होगा सुधार, जानें कैसी रहेगी मार्केट की चाल?

आज क्रैश होगा बाजार या फिर इसकी सेहत में होगा सुधार, जानें कैसी रहेगी मार्केट की चाल?

4 अप्रैल को बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.4 फीसदी की गिरावट आई. निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक कंसोलीडेशन ब्रेकडाउन दिया है, जो मंदी का संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार 4 अप्रैल को सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के बीच भारी गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी 23,000 से नीचे बंद हुआ है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 930.67 अंक या 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 75,364.69 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 345.65 अंक या 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 22,904.45 पर बंद हुआ. लगभग 1081 शेयरों में तेजी आई, 2721 शेयरों में गिरावट आई और 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स और सिप्ला शामिल रहे, जबकि सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर, एचडीएफसी बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स और नेस्ले इंडिया शामिल रहे. सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो मेटल इंडेक्स में 6.5 फीसदी की गिरावट आई, फार्मा इंडेक्स में 4 फीसदी की गिरावट आई, रियल्टी इंडेक्स में 3.6 फीसदी की गिरावट आई, तेल एवं गैस इंडेक्स में लगभग 4 फीसदी की गिरावट आई. जबकि ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पावर, पीएसयू, मीडिया और आईटी इंडेक्सों में 2-3 फीसदी की गिरावट आई.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें Emami, Rainbow Children’s Medicare, Marico, InterGlobe Aviation, Sundaram Finance, Tata Consumer और Max Financial Services शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Hindustan Copper, NALCO, Vedanta, Tata Steel, Poly Medicure, Bharat Forge और Hindalco के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 07 अप्रैल 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Yes Bank, Tata Motors, Bajaj Housing Finance, Indian Bank, Larsen & Toubro, TVS Motor, IndusInd Bank, ITC , Tata Steel, Refex Renewables, Federal Bank, AstraZeneca Pharma, Purvankara, Godrej Properties जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

15 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

17 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

18 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

20 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

15 hours ago