✕

होम / बिजनेस / आशंका: Air India तक न पहुंच जाए Vistara की आंच, जानें आखिर क्यों मचा हुआ है बवाल

आशंका: Air India तक न पहुंच जाए Vistara की आंच, जानें आखिर क्यों मचा हुआ है बवाल

बड़ी संख्या में विस्तारा के पायलट बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर चले गए हैं, जिसकी वजह से फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह की विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) में इस समय भारी उथल-पुथल मची हुई है. महज 2 दिनों में ही विस्तारा की 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल हो चुकी हैं. साथ ही कई फ्लाइट्स के देरी से उड़ान भरने की भी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़ी संख्या में कंपनी के पायलट बीमारी का हवाला देकर सिक लीव पर जा रहे हैं. इससे हवाई विमानों को उड़ाने के लिए पर्याप्त संख्या में पायलट और क्रू मेंबर नहीं हैं. सोमवार और मंगलवार को विस्तारा की 00 से अधिक फ्लाइट कैंसल हो गईं थीं.   

सैलरी में कटौती से नाराजगी 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्तारा के पायलट विस्तारा के एयर इंडिया में विलय को लेकर परेशान हैं. दरअसल, एयर इंडिया का सैलरी स्ट्रक्चर 40 घंटे उड़ान की न्यूनतम एश्योर्ड-पे पर आधारित है. जबकि विस्तारा का न्यूनतम एश्योर्ड-पे 70 घंटे का है. टाटा समूह विलय की गई एयरलाइन के लिए एयर इंडिया के पे-स्ट्रक्चर को अपनाया है. इस वजह से विस्तारा के पायलटों के वेतन में कटौती हुई, जिससे वे काफी नाराज हैं. उन्होंने नौकरी के नए कॉन्ट्रैक्ट का विरोध शुरू कर दिया है और सिक लीव उसी का हिस्सा है. 

इन चिंताओं से ग्रस्त हैं पायलट 
विलय के चलते विस्तारा के पायलट तमाम तरह की चिंता में घिरे हुए हैं. उन्हें लगता है कि सैलरी, डयूटी ऑवर और भत्तों सहित उन्हें कई तरह के समझौते करने पड़ेंगे. इसके अलावा उन्हें अपनी वरिष्ठता खोने का भी डर है. इसलिए पायलट अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं. विस्तार के पास 70 विमानों का बेड़ा है, जिसमें 63 विमान एयरबस-320 फैमिली के हैं. इसी फैमिली के अधिकतर सीनियर पायलट अचानक बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर जा रहे हैं. परिणामस्वरूप उड़ानें प्रभावित हो रही हैं.  

ये भी पढ़ें - Vistara के विलय से कितनी बदल जाएगी Air India, किस तरह मिलेगा फायदा? 

कंपनी ने उठाए ये कदम
विस्तारा इस समस्या को जल्द दूर करने की कोशिशों में लगी है. कंपनी ने स्वीकार किया है कि क्रू मेंबर्स की कमी के चलते उसकी कई फ्लाइट कैंसल और डिले हुई हैं. लिहाजा इस संकट से निपटने के लिए कंपनी अपनी कुछ फ्लाइट में कटौती कर रही है. साथ ही वह कुछ रूटों पर बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर और ए-321 जैसे बड़े एयरक्राफ्ट इस्तेमाल कर रही है, ताकि एक ही फ्लाइट में अन्य फ्लाइट के यात्रियों को भी फिट किया जा सके. उधर, DGCA इस मामले पर बारीकी से नजर रखे हुआ है. 

मुश्किल में पड़ जाएगा समूह 
वहीं, यह आशंका भी जताई जा रही है कि विस्तारा की आंच कहीं एयर इंडिया तक न पहुंच जाए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि जल्द संकट दूर नहीं हुआ, तो एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को भी ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. टाटा समूह तीनों एयरलाइन को मर्ज करने जा रहा है. इसमें एयर इंडिया प्रमुख कंपनी होगी. इस मर्जर के बाद कंपनी में सिंगापुर का शेयर 25.1% होगा और बाकी 74.9% की हिस्सेदारी टाटा समूह की होगी. विस्तार में समस्या विलय को लेकर ही शुरू हुई है, ऐसे में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी इससे प्रभावित हो सकती हैं. यदि ऐसा हुआ, तो टाटा समूह की लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी. 

अवसरों की कोई कमी नहीं
एविएशन सेक्टर में प्रतियोगिता काफी बढ़ गई है. फिलहाल भारत के आकाश पर इंडिगो का दबदबा है. उसका मार्केट शेयर टाटा समूह की तीनों कंपनियों से भी ज्यादा है. आकाशा एयर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. स्पाइसजेट की स्थिति में सुधार देखने को मिला है. ऐसे में पायलट और अन्य क्रू मेंबर्स के पास अवसरों की कोई कमी नहीं है. भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने बीते कुछ समय में 1620 विमानों का ऑर्डर दिया है. इससे एविएशन सेक्टर के विस्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है. पायलट समझते हैं कि उनकी डिमांड काफी ज्यादा है, यही वजह है कि वो अपनी सुविधाओं में किसी भी तरह की कटौती नहीं करना चाहते. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

2 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

2 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

3 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

5 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

3 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.