होम / बिजनेस / शेयर बाजार के लिए बुधवार क्यों बना ब्लैक फ्राइडे, उड़ान भर रहे Sensex को लगी किसकी नजर?

शेयर बाजार के लिए बुधवार क्यों बना ब्लैक फ्राइडे, उड़ान भर रहे Sensex को लगी किसकी नजर?

शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में उड़ान भर रहे सेंसेक्स और निफ्टी अंत में गिरावट के साथ बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए सुबह तक सबकुछ ठीक था. बाजार हरे निशान पर खुला और तेजी से आगे बढ़ता चला गया, लेकिन क्लोजिंग बेल बजने से पहले मार्केट में बड़ी गिरावट आ गई. एक ही झटके में उड़ान भर रहा बाजार क्रैश होकर जमीन पर आ गिरा. BSE सेंसेक्स जहां 930.88 की भारी गिरावट के साथ 70,506.31 पर पहुंच गया. वहीं, NSE निफ्टी भी 346.70 अंक लुढ़ककर 21,106.40 के लेवल पर आ गया. इससे पहले, मंगलवार को मार्केट ग्रीन जोन में बंद हुआ था. 

Adani के शेयरों को बड़ा नुकसान
शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 450 अंक की बढ़त लेते हुए अपने नए ऑल टाइम हाई 71,913 के लेवल पर पहुंच गया था, लेकिन आखिरी के दो घंटों में पूरी तस्वीर बदल गई. ऐसा ही निफ्टी के साथ भी हुआ. आज के शुरुआती कारोबार में निफ्टी 21,593 के स्तर पर पहुंच गया था, जो इसका 52 वीक का हाई लेवल है, मगर कारोबारी सत्र की समाप्ति पर ये 346.70 अंक नीचे बंद हुआ. अधिकांश हैवीवेट शेयर बड़ी गिरावट पर बंद हुए हैं. जैसे कि Adani Power 5.00% लुढ़क गया है. Adani Enterprises 5.65% नुकसान में रहा है. वहीं, अडानी पोर्ट्स में 6.24% की गिरावट दर्ज हुई है. रिलायंस भी 1.12% नीचे अ गया है.

ये भी पढ़ें - Gautam Adani ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसे कोई तोड़ना नहीं चाहेगा

इसलिए आई मार्केट में गिरावट 
हालिया कुछ दिनों से बाजार हर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि सेंसेक्स जल्द ही 72,000 का आंकड़ा पार कर जाएगा, लेकिन आज आई गिरावट ने इसे 70,506.31 के लेवल पर पहुंचा दिया. बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे विदेशी निवेशकों की मुनाफावसूली प्रमुख वजह रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने 600 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे हैं. इसके अलावा, कोरोना के बढ़ते मामलों का भी इस गिरावट में योगदान रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं और एक दिन में 614 नए मामले सामने आए हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

11 seconds ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

10 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

35 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

50 minutes ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बड़ी खबरें

12 seconds ago