✕

होम / बिजनेस / सुभाष घई की कंपनी आज स्टॉक मार्केट में ठोक रही 'ताल', Mukta Arts के शेयर क्यों बने रॉकेट?

सुभाष घई की कंपनी आज स्टॉक मार्केट में ठोक रही 'ताल', Mukta Arts के शेयर क्यों बने रॉकेट?

मुक्ता आर्ट्स के शेयर आज तूफानी तेजी से दौड़ रहे हैं. सुबह बाजार खुलते ही इसमें तेजी देखने को मिली और देखते ही देखते इनकी रफ़्तार बढ़ती चली गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुभाष घई को तो आप जानते ही होंगे. मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष घई के नाम 'ताल' जैसी कई हिट फिल्में दर्ज हैं. वह फिल्मी दुनिया का एक चमकता सितारा हैं और यह सितारा कारोबारी दुनिया में भी रौशनी फैला रहा है. सुभाष घई 'मुक्ता आर्ट्स' नामक कंपनी के मालिक हैं. उनकी इस कंपनी के शेयर आज रॉकेट बने हुए हैं. खबर लिखे जाने तक Mukta Arts Ltd के शेयर 20 प्रतिशत से अधिक की उछाल हासिल कर चुके थे.

ZEE से हुई डील
आज बाजार खुलते ही सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स के शेयर फोकस में आ गए. दोपहर साढ़े 12 बजे तक यह लंबी छलांग लगाकर 97.33 रुपए के लेवल पर पहुंच गए थे. 219.82 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयरों में अचानक आई तेजी की वजह एक बड़ी डील है. दरअसल, आर्ट्स ने ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के साथ अगले छह सालों के लिए एक डील साइन की है. इस डील की खबर आम होते ही कंपनी के शेयरों को पंख लग गए हैं.

क्या है डील में?
मुक्ता आर्ट्स ने बताया है कि उसने 25 अगस्त 2027 से अगले 6 साल की अवधि के लिए 37 फिल्मों के सैटेलाइट और मीडिया अधिकारों के लिए ZEE से समझौता किया है. कंपनी ने इस डील की कीमत का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन इतना ज़रूर बताया कि यह सौदा पिछले समझौते की तुलना में 25% अधिक पर किया गया है. वहीं, इस खबर से Zee Entertainment Enterprises के शेयरों में भी तेजी दिखाई दे रही है. खबर लिखे जाने तक इसमें 3.15% का उछाल आ गया था. 

क्या करती है कंपनी?
सुभाष घई की मुक्ता आर्ट्स एक एंटरटेनमेंट कंपनी है और फिल्म बनाती हैं. इसके साथ ही कंपनी टेलीविजन कंटेट भी क्रिएट करती है. इतना ही नहीं, मुक्ता आर्ट्स फिल्म डिस्ट्रिब्यूटशन और फिल्ममेकिंग के लिए इक्विपमेंट भी किराए पर देती है. सुभाष घई ने 24 अक्टूबर 1978 को इस कंपनी की स्थापना की थी. कंपनी का AUDEUS नाम से एक आधुनिक स्टूडियो है. मुक्ता आर्ट्स अपनी सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाने में लगी है.  वित्तीय सेहत की बात करें, तो कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 27.52 करोड़ रुपए का रिवेन्यु दर्ज किया था. जबकि इस अवधि में उसने 10.33 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ भी कमाया. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

7 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

9 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

10 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

6 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित