✕

होम / बिजनेस / आर्थिक परेशानियों में फंसे अनिल अंबानी के बेटे पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना, क्या है मामला?

आर्थिक परेशानियों में फंसे अनिल अंबानी के बेटे पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना, क्या है मामला?

अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. बाजार नियामक ने उन पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्थिक परेशानियों में उलझे अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी पर बाजार नियामक सेबी ने भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुर्माने की राशि एक करोड़ रुपए से अधिक है. सेबी की तरफ से बताया गया है कि अनमोल ने रिलायंस होम फाइनेंस से जुड़े लोन के मामले में नियमों का पालन नहीं किया. इसके चलते जुर्माने की कार्रवाई की गई है.

CRO पर भी लगा जुर्माना
सेबी का कहना है कि कॉर्पोरेट लोन से जुड़े इस मामले में उचित जांच-पड़ताल नहीं की गई. बाजार नियामक ने इस मामले में कंपनी के मुख्य जोखिम अधिकारी कृष्णन गोपालकृष्णन पर भी 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. सेबी ने अपने आदेश में कहा कि दोनों को 45 दिन के भीतर जुर्माने की रकम जमा करने को कहा है. 

पिता पर भी हुई थी कार्रवाई
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी ने जय अनमोल अंबानी पर रिलायंस होम फाइनेंस से जुड़े मामले में सामान्य प्रयोजन के कॉर्पोरेट कर्ज को मंजूरी देते समय उचित जांच-पड़ताल की प्रक्रिया का पालन नहीं करने के लिए जुर्माना लगाया है. साथ रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस के चीफ रिस्‍क ऑफिसर (CRO) कृष्णन गोपालकृष्णन के खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई हुई है. बता दें कि अगस्त में सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के फंड की हेराफेरी से जुड़े एक मामले में अनिल अंबानी और 24 अन्य को पांच साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था. इसके अलावा, साथ ही उन पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था.

लोन की नहीं थी मंजूरी  
आदेश में सेबी ने कहा है कि रिलायंस होम फाइनेंस के निदेशक मंडल में शामिल जय अनमोल अंबानी ने सामान्य उद्देश्य के कॉरपोरेट कर्ज को मंजूरी दी थी. जबकि कंपनी के निदेशक मंडल ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि ऐसे कर्ज को मंजूरी नहीं दी जाएगी. जय मौजूदा समय में रिलायंस कैपिटल का कामकाज देख रहे हैं. उनकी प्रारंभिक पढ़ाई मुंबई के जॉन कॉनन स्कूल से हुई है. इसके बाद वे बिजनेस की पढ़ाई करने के लिए यूके चले गए थे. जय अनमोल को लग्जरी गाड़ियों का शौक है. उनके कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस फैंटम, लेम्बोर्गिनी गैलार्डो जैसी कई कारें शामिल है.

कृशा शाह से की है शादी
जय अनमोल अंबानी ने कुछ वक्त पहले कृशा शाह (Krisha Shah) से शादी की थी. कृशा शाह बिजनेस वुमन के साथ-साथ सोशल वर्कर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से राजनीतिक अर्थशास्त्र के साथ ग्रेजुएशन किया है. बाद में उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की. कृशा अपने भाई के साथ मिलकर DYSCO नाम की कंपनी चलाती हैं. यह एक बिजनेस नेटवर्किंग कंपनी है. DYSCO की स्थापना से पहले वह यूके में दिग्गज IT कंपनी एक्सेंचर में काम करती थीं. कृशा की मां नीलम शाह फैशन डिजाइनर हैं और बड़ी बहन फैशन ब्लॉगर हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

8 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

11 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

7 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित