होम / बिजनेस / Cafe Coffee Day चलाने वाली कंपनी आखिर क्यों आई SEBI के निशाने पर?

Cafe Coffee Day चलाने वाली कंपनी आखिर क्यों आई SEBI के निशाने पर?

कैफे कॉफी डे के नाम से कॉफी चेन चलाने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज पर सेबी ने भारी-भरकम जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कैफे कॉफी डे यानी CCD एक बार फिर से चर्चा में है. हालांकि, अपनी कॉफी को लेकर नहीं बल्कि SEBI की कार्रवाई को लेकर. दरअसल, बाजार नियामक सेबी ने कैफे कॉफी डे के नाम से कॉफी चेन चलाने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज (Coffee Day Enterprises Ltd) पर 26 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है और उसे 45 दिनों के अंदर यह राशि जमा करने का आदेश दिया है. कॉफी डे पर आरोप है कि उसने अपनी सहायक कंपनियों के पैसे का इस्तेमाल प्रमोटर्स से जुड़ी एक कंपनी में किया गया है. 

3,535 करोड़ रुपए का मामला
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने अपनी जांच में पाया है कि कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने अपनी 7 सब्सिडरी कंपनियों के 3,535 करोड़ रुपए मैसूर अमल्गमेटेड कॉफी ​एस्टेटस लिमिटेड (MACEL) को ट्रांसफर किए हैं, ये कंपनी कैफे कॉफी डे के प्रमोटरों से जुड़ी कंपनी है. इन 7 सहयोगी कंपनियों में कॉफी डे ग्लोबल, टेंग्लिग रिटेल रिएलिटी डेवलपमेंट, टेग्लिंग डेवलपमेंट, गिरि विद्युत इंडिया लिमिटेड, कॉफी डे होल्डर्स एंड रिजॉर्ट, कॉफी डे ट्रेडिंग और कॉफी डे एकॉन शामिल है. 

ब्याज के साथ वसूलें पैसा
सेबी ने यह भी कहा है कि इन सात कंपनियों से लिए गए पैसों को कॉफी डे एंटरप्राइजेज मैसूर अमल्गमेटेड कॉफी ​एस्टेटस लिमिटेड से ब्याज के साथ वसूल करे और इस मामले में NSE से सलाह के लिए एक इंडिपेंडेंड लॉ फर्म नियुक्त करे. बाजार नियामक ने अपने 43 पन्नों की रिपोर्ट में कहा है कि सात कंपनियों की ओर से MACEL को भेजा गया पैसा VG Siddhartha और उनके परिवार के निजी अकाउंट में गया है. मालूम हो कि वीजी सिद्धार्थ ​कॉफी डे एंटरप्राइजेज के दिवंगत चेयमैन हैं, जिन्होंने जुलाई, 2019 में सुसाइड कर ली थी. अपने सुसाइड नोट में उन्होंने भारी कर्ज की बात कही थी.

91.75 स्टेक फैमिली के पास
MACEL कंपनी का स्वामित्व लगभग वीजी सिद्धार्थ के परिवार के पास है. इस कंपनी में परिवार की हिस्सेदारी 91.75 फीसदी है. साथ ही यह परिवार कॉफी डे एंटरप्राइजेज का प्रमोटर भी है. वहीं, Coffee Day Enterprises Ltd के शेयरों की बात करें, तो बुधवार को खबर लिखे जाने तक यह गिरावट के साथ 43.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. पिछले 5 दिनों में इसमें 5.63% की नरमी आई है. इसका 52-वीक का हाई लेवल 78.70 रुपए है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

3 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

9 hours ago