✕

होम / बिजनेस / नितिन गडकरी ने किससे और क्यों कहा - बॉस हमेशा सही होता है?

नितिन गडकरी ने किससे और क्यों कहा - बॉस हमेशा सही होता है?

नितिन गडकरी मोदी सरकार के उन मंत्रियों में शुमार हैं, जो बेवाकी से अपनी राय रखते हैं. पहले भी उनके कई बयान चर्चा का विषय रह चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी बेवाकी के लिए पहचाने जाते हैं. इंडियन रोड कांग्रेस (IRC) के एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भी उनका बेवाक रूप देखने को मिला. गडकरी ने IRC के बारे में बात करते हुए कहा कि 90 साल पुराना यह संगठन देश में सड़क और ढांचागत तकनीक पर मार्गदर्शन देता है, लेकिन यह राजनीतिक दल की तरह काम करने लगा है. 

ज्ञान का भंडार है, लेकिन...
'पुल प्रबंधन में प्रगति' विषय पर आयोजित सेमिनार में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि IRC भले ज्ञान का भंडार है, लेकिन यह राजनीतिक दल की तरह काम कर रहा है. अपनी बात आगे बढ़ाते हुए गडकरी ने कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि आईआरसी एक राजनीतिक पार्टी की तरह काम कर रहा है. आप एक पेशेवर संगठन हैं और आपके पास प्रयोगशालाओं के साथ एक स्थायी कार्यालय भी होना चाहिए.

गडकरी ने दिया ऑफर
गडकरी ने कहा कि IRC को ऐसे लोगों को नियुक्त करना चाहिए जो पूर्णकालिक रूप से अनुसंधान और प्रौद्योगिकी में रुचि रखते हों. संगठन को उनके ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि यदि आईआरसी इच्छुक है, तो वह भूमि और अनुदान की सुविधा प्रदान करेंगे. लेकिन उसे एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और उचित संगठन की तरह काम करना होगा. 

जल्द से जल्द हल ज़रूरी
केंद्रीय मंत्री गडकरी के ने कहा कि अगर गुणवत्तापूर्ण काम करना है तो सरकारी ढांचे से स्वतंत्र होना बहुत महत्वपूर्ण है. सरकार के काम करने के तरीके में बॉस हमेशा सही होता है, चाहे वह अच्छा निर्णय ले रहा हो या फिर या बुरा. उन्होंने यह भी कहा कि समय लेने वाली प्रक्रियाओं के कारण अक्सर परियोजनाएं रुक जाती हैं. इस समस्या को जल्द से जल्द और हर स्तर पर हल किया जाना चाहिए. गौरतलब है कि नितिन गडकरी अक्सर अपने बेवाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

5 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

7 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

8 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

4 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित