✕

होम / बिजनेस / जिस हिंडनबर्ग ने Adani को पहुंचाया था बड़ा नुकसान उसने अब Kotak का क्यों लिया नाम?

जिस हिंडनबर्ग ने Adani को पहुंचाया था बड़ा नुकसान उसने अब Kotak का क्यों लिया नाम?

बाजार नियामक सेबी ने अडानी मामले में हिंडनबर्ग को नोटिस भेजा था, उसके जवाब में अमेरिकी फर्म ने सेबी पर ही कई गंभीर आरोप लगा दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी -हिंडनबर्ग मामले में एक प्राइवेट बैंक का नाम सामने आया है. अमेरिकी शॉर्टसेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने बाजार नियामक सेबी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों को शॉर्ट करने के लिए अपने एक इनवेस्टर पार्टनर के जरिए ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया था. इस ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने बनाया था और इसकी देखरेख भी की थी. बता दें कि कोटक महिंद्रा प्राइवेट सेक्टर का बैंक और ब्रोकरेज फर्म है. इसके फाउंडर उदय कोटक हैं.

SEBI ने भेजा है नोटिस
सेबी ने अडानी समूह से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. करीब 46 पन्नों के इस नोटिस के जवाब में हिंडनबर्ग ने कोटक महिंद्रा बैंक का नाम लेते हुए सेबी पर निशाना साधा है. उसने बाजार नियामक पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. अमेरिकी फर्म ने यह सवाल भी पूछा है कि आखिर SEBI ने अपने नोटिस में कोटक महिंद्रा बैंक का पूरा नाम क्यों नहीं लिया? हिंडनबर्ग का कहना है कि SEBI ने हम पर अधिकार क्षेत्र का दावा करने के लिए काफी मशक्कत की है, लेकिन उसके नोटिस में स्पष्ट तौर पर उस पार्टी का नाम नहीं लिया गया, जिसका भारत से असल में संबंध है. यह पार्टी कोटक महिंद्रा बैंक है. हमारे इनवेस्टर पार्टनर के लिए इसी बैंक ने ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर बनाया और उसकी देखरेख की है. हमने इसी का इस्तेमाल करके अडानी के शेयरों को शॉर्ट किया.

जानबूझकर छिपाया नाम? 
हिंडनबर्ग ने आगे कहा है कि अपने नोटिस में कोटक के नाम को KMIL के संक्षिप्त नाम से छिपा दिया. KMIL का मतलब है कोटक महिंद्रा इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड. अमेरिकी शॉर्टसेलर फर्म ने आरोप लगाया कि सेबी ने शायद बिजनेसमैन को जांच में दायरे से बचाने के लिए कोटक का नाम छिपाया है.हिंडनबर्ग ने कहा कि कोटक बैंक के फाउंडर उदय कोटक ने सेबी की 2017 की कॉरपोरेट गवर्नेंस कमिटी की अध्यक्षता की थी. लिहाजा हमें संदेह है कि सेबी ने कोटक या कोटक बोर्ड के किसी अन्य सदस्य का जिक्र इसलिए इसलिए नहीं किया, ताकि किसी अन्य शक्तिशाली भारतीय बिजनेसमैन को जांच के दायरे में आने से बचाया जा सके.

आरोपों का खंडन नहीं हुआ
हिंडनबर्ग के नए खुलासे पर खबर लिखे जाने तक अडानी समूह, SEBI या कोटक महिंद्रा बैंक का कोई बयान नहीं आया है. बता दें कि हिंडनबर्ग ने पिछले साल 24 जनवरी को अडानी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में समूह की कंपनियों में स्टॉक पर हेरफेर जैसे गंभीर आरोप लगाये गए थे. यह रिपोर्ट अडानी की फ्लैगशिप कंपनी के 20,000 करोड़ के फॉलो-ऑन-पब्लिक ऑफर से ठीक पहले आई थी. इस रिपोर्ट ने अडानी समूह को तगड़ा नुकसान पहुंचाया था. ग्रुप के मार्केट कैप में करीब 150 अरब डॉलर तक की गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, अडानी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago