होम / बिजनेस / इंडिगो के शेयर में आखिर क्‍यों हुआ इजाफा? अब इस टारगेट प्राइस की हो रही है भविष्‍यवाणी

इंडिगो के शेयर में आखिर क्‍यों हुआ इजाफा? अब इस टारगेट प्राइस की हो रही है भविष्‍यवाणी

कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो वो भी शानदार रहे थे. कंपनी ने लगातार तीसरी तिमाही में 30 बिलियन का PAT दर्ज किया था.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एविएशन कंपनी इंडिगो (INDIGO) के शेयर में मंगलवार को जबरदस्‍त बढ़त देखने को मिली.  मंगलवार को कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंचते हुए 3355.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. वहीं आने वाले दिनों में कई ब्रोक्रेज कंपनियों ने शेयर के लिए अच्‍छी भविष्‍यवाणी की है. किसी ने रेटिंग में इजाफा किया है तो किसी ने शेयर के टारगेट प्राइस के 4000 रुपये तक दिया है. 

आखिर क्‍या है इस इजाफे की वजह? 
Indigo के शेयरों में इजाफे को लेकर जो वजह बताई गई है उनमें कई ब्रोकरेज फर्म की ओर से कंपनी के परफॉरर्मेंस में सुधार को वजह बताया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेफरीज ने अपनी रेटिंग में सुधार कर दिया है. जेफरीज ने पहले इस स्‍टॉक को लेकर अंडरपरफॉर्मेंस की रेटिंग दी थी लेकिन अब उसने इसमें बदलाव करते हुए इसे होल्‍ड कर दिया है. इसी तरह यूएसबी (USB) ने शेयर के टारगेट प्राइस में सुधार करते हुए इसे 3900 से 4000 रुपये तक किया है. इसे भी तेजी की वजह माना गया है. फर्म का मानना है कि आने वाले दिनों पायलटों को लेकर जारी किए गए नार्म्‍स का असर कास्‍ट पर दिखाई देगा और कंपनी उसे कस्‍टमर से ही वसूलेगी. 

ये भी पढ़ें: अटकलों पर विराम: भले ही साथ दिखे, लेकिन साथ नहीं आए हैं गौतम और विजयपत सिंघानिया

इंडिगो ने बनाई है तीन सूत्रीय पॉलिसी
इंटरग्‍लोब एविएशन कंपनी की कंपनी इंडिगो ने हाल ही अपने बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तीन सूत्रीय कार्यक्रम बनाया है. इस तीन सूत्रीय कार्यक्रम में कम से कम कैंसिलेसन, किफायती टिकट और ऑन टाइम परफार्मेंस  शामिल हैं. कंपनी आने वाले दिनों में कस्‍टमर सेटिसफेक्‍शन(उपभोक्‍ता संतुष्टि) को लेकर भी काम करने की योजना बना रही है, जिससे उसका आउटपुट और बेहतर हो सके. यही नहीं कंपनी अपनी अंतराष्‍र्ट्रीय सेवाओं को सुधारने को लेकर भी काम करने की योजना बना रही है. 

कैसे रहे हैं कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे? 
वहीं इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटर ग्‍लोब एविएशन के तिमाही नतीजों पर नजर डालें तो टैक्‍स जमा कराने के बाद होने वाले मुनाफे में दोगुना इजाफा हुआ था. कंपनी पिछली पांच तिमाही से लगातार मुनाफा दर्ज कर रही है. वहीं कंपनी को फ्लाइट टिकट से आने वाले रेवेन्‍यू में भी इजाफा हुआ है. इंडिगो के सीईओ ने कहा था कि हमने 2024 की तीसरी तिमाही में 30 बिलियन का PAT दर्ज किया है. हमारा प्राफिट मार्जिन 15.4 फीसदी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

6 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

6 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago