✕

होम / बिजनेस / IndiGo में कभी न चढ़ने की खाई थी कसम, फिर दो साल बाद आखिर क्यों तोड़ दी?

IndiGo में कभी न चढ़ने की खाई थी कसम, फिर दो साल बाद आखिर क्यों तोड़ दी?

लेफ्ट लीडर ईपी जयराजन ने करीब दो साल के बाद इंडिगो के विमान में सफर किया. उन्होंने कसम खाई थी कि वो कभी इंडिगो की सेवाएं नहीं लेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

करीब दो साल पहले लेफ्ट लीडर ईपी जयराजन ने इंडिगो (IndiGo) से यात्रा न करने की कसम खाई थी. जयराजन ने कहा था कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य कभी भी इंडिगो से यात्रा नहीं करेगा. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी कसम को खुद तोड़ दिया. गुरुवार को ईपी जयराजन केरल के कारीपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट में सवार होकर दिल्ली पहुंचे थे.

कोई विकल्प नहीं था
ईपी जयराजन ने 2022 में एक घटना के बाद कसम खाई थी कि वो इंडिगो से सफर नहीं करेंगे. फिर चाहे उन्हें पैदल ही क्यों न चलना पड़ा. 2 साल तक उन्होंने अपनी इस कसम को निभाया, लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद अपनी कसम तोड़ दी. दरअसल, जयराजन ने वामपंथी नेता सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी कसम तोड़ी. उन्हें जल्द से जल्द केरल से दिल्ली पहुंचना था और इंडिगो ही एकमात्र विकल्प था. इसलिए उन्हें अपनी कसम तोड़नी पड़ी. 

येचुरी से बड़ा कोई नहीं
जयराजन ने कहा कि सीताराम येचुरी उनके लिए बहुत मायने रखते थे और वह हर चीज से बड़े थे. लेफ्ट लीडर ने कहा कि येचुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए जल्दी से जल्दी दिल्ली पहुंचना बाकी सभी बातों से ज्यादा महत्वपूर्ण था. बता दें कि CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया था. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में आखिरी सांस ली.

ये है पूरा मामला 
ईपी जयराजन की कसम की बात करें, तो जुलाई 2022 ने इंडिगो ने तीन नेताओं के यात्रा करने पर बैन लगाया था. इसमें ईपी जयराजन के साथ-साथ दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे. दरअसल,  ईपी जयराजन, उस समय केरल के मुख्यमंत्री रहे पिनराई विजयन के साथ विमान में यात्रा कर रहे थे. इसी फ्लाइट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CM के खिलाफ नारेबाजी की थी. इसी को लेकर जयराजन का उनसे विवाद हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई. 

कार्रवाई से थे नाराज
एयरलाइन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जयराजन पर तीन हफ्ते का बैन लगा दिया. जबकि दोनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दो हफ्ते तक इंडिगो से यात्रा करने से रोक दिया गया. इस कार्रवाई से ईपी जयराजन काफी ज्यादा नाराज हो गए. उन्होंने कसम खाई कि चाहे कुछ भी हो जाये वह कभी इंडिगो से यात्रा नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार का कोई सदस्य इंडिगो की सेवाएं नहीं लेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

19 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित