होम / बिजनेस / अश्नीर ग्रोवर के खाते में BharatPe से क्यों आए 1 करोड़ 69 लाख रुपए?

अश्नीर ग्रोवर के खाते में BharatPe से क्यों आए 1 करोड़ 69 लाख रुपए?

फिनटेक कंपनी भारतपे ने अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन की बकाया सैलरी का पेमेंट कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 के जज रहे अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) को अपनी पूर्व कंपनी भारतपे (BharatPe) से 1 करोड़ 69 लाख मिले हैं. दरअसल, भारतपे ने अश्नीर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को उनकी बकाया सैलरी दे दी है. इसके तहत अश्नीर के खाते में 1 करोड़ 69 लाख रुपये, और माधुरी के खाते में 63 लाख रुपए आए हैं.

सुहैल समीर को मिले 2.1 करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अश्नीर ग्रोवर, माधुरी जैन के साथ ही Bharatpe ने कंपनी ने पूर्व सीईओ समीर सुहैल की भी बकाया सैलरी 2.1 करोड़ का भुगतान कर दिया है. भारतपे ने वित्तवर्ष 2022 में कंपनी के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर को 1.69 करोड़ रुपए का वेतन दिया, जबकि उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को 63 लाख रुपए. रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के पास दायर वित्तीय विवरण के अनुसार, कंपनी के पूर्व सीईओ सुहैल समीर ने वर्ष 2022 में 2.1 करोड़ रुपए सैलरी ली थी.

2018 में जुड़े थे
भारतपे के अध्यक्ष रजनीश कुमार को 21.4 लाख रुपए मिले, जबकि बोर्ड के सदस्य शाश्वत नकरानी को 29.8 लाख रुपए का भुगतान किया गया है. कंपनी की आर्थिक सेहत की बात करें, तो वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत पे को 5,610.7 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ था. 2021 में, कंपनी ने 1,619.2 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा भी दर्ज किया था. गौरतलब है कि को-फाउंडर के तौर पर भाविक कोलाडिया और शाश्वत नकरानी ने साल 2017 में भारतपे की स्थापना की थी. जून 2018 में अश्नीर ग्रोवर ने तीसरे को-फाउंडर के तौर पर भारतपे में जॉइन किया था. बाद में विवाद के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

छंटनी पर कही थी ये बात
अश्नीर ग्रोवर अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने छंटनी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए थे, जिसे काफी पसंद किया गया. अश्नीर ने कहा था कि उन्होंने कभी बड़े पैमाने पर छंटनी नहीं की. बल्कि जब ऐसी स्थिति आई तो उन्होंने सैलरी कम करने का विकल्प चुना. इससे कम से कम कर्मचारियों की नौकरी बच गई. अश्नीर ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा सोच-समझकर हायरिंग की है. उनकी नई कंपनी थर्ड यूनिकॉन में भी उन्होंने केवल 50 लोगों की टीम ही रखी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

31 minutes ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

1 hour ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

1 hour ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

2 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

3 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

2 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

31 minutes ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

1 hour ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

6 hours ago