✕

होम / बिजनेस / कौन हैं श्रीधर वेम्बू और TATA-Adani को टक्कर देने का क्या है उनका प्लान?

कौन हैं श्रीधर वेम्बू और TATA-Adani को टक्कर देने का क्या है उनका प्लान?

देश में आने वाले समय में कई सेमीकंडक्टर प्लांट लगने वाले हैं. कई कंपनियों ने इसके लिए आवेदन किये हैं और अब इसमें एक नया नाम जुड़ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने के मोदी सकरार के सपने को पूरा करने के लिए कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है. इसमें एक नया नाम जुड़ गया है. खबरों के अनुसार, टेक्नोलोजी कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन (Zoho Corporation) ने भी एक पार्टनर के साथ इसके लिए आवेदन किया है. कंपनी बतौर निवेशक इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है. 

आवेदन की मंजूरी का इंतजार
जोहो कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) ने भी स्वीकार किया है कि उन्होंने साझेदारी में चिप मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी स्थापित करने के लिए सरकार के पास आवेदन दिया है. हालांकि, अभी आवेदन को मंजूरी नहीं मिली है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि Zoho ने इसके साथ पार्टनरशिप के है. बताया जा रहा है कि श्रीधर वेम्बू की कंपनी सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए 700 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी.  

ये भी लगा रहे हैं प्लांट
श्रीधर वेम्बू की कंपनी के आवेदन को यदि मंजूरी मिलती है, तो वह टाटा, वेदांता और अडानी समूह के लिए चुनौती पेश करेगी. टाटा समूह गुजरात और असम में प्लांट लगाएगा. गुजरात के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, ताइवान की कंपनी पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्प के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर फैब प्लांट स्थापित करेगी. इसके अलावा, टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड असम में चिप असेंबली और टेस्टिंग यूनिट भी लगाएगी. अडानी समूह ने भी इसके लिए इजरायल की कंपनी से हाथ मिलाया है. अडानी समूह महाराष्ट्र में 10 अरब डॉलर की लागत से सेमीकंडक्टर प्लांट लगाएगा. वहीं, अनिल अग्रवाल के वेदांता भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

सादगी के लिए हैं फेमस 
अब जब श्रीधर वेम्बू के सेमीकंडक्टर मिशन की बात निकली है, तो उनके बारे में भी कुछ जान लेते हैं. श्रीधर वेम्बू अपनी सादगी के लिए पहचाने जाते हैं. 39,000 करोड़ की फर्म के मालिक होने के बाद भी वह साइकिल से चलना पसंद करते हैं. तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले श्रीधर ने दसवीं तक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की, फिर आईआईटी मद्रास में प्रवेश लिया और इसके बाद 1989 में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री भी हासिल की. 

अमेरिका से लौटे भारत
अमेरिका में लंबा समय गुजारने के बाद जब श्रीधर ने भारत आकर अपना बिज़नेस शुरू करने की बात कही, तो उनके रिश्तेदार हैरान रह गए. वह समझ नहीं पा रहे थे कि अमेरिका में सबकुछ वह भारत क्यों आना चाहते हैं. 1996 में श्रीधर वेम्बू ने अपने भाई के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म एडवेंटनेट की शुरुआत की. 2009 में उन्होंने इस कंपनी का नाम बदलकर जोहो कॉर्पोरेशन रख दिया. यह कंपनी सॉफ्टवेयर सॉल्युशन सर्विस मुहैया कराती है.

गांव से की शुरुआत 
खास बात है कि श्रीधर ने अपनी कंपनी शुरू करने के लिए किसी महानगर को नहीं चुना बल्कि उन्होंने तमिलनाडु के तेनकासी जिले में इसकी स्थापना की. दरअसल, वह ग्रामीण क्षेत्रों में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट बिजनेस का विस्तार करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने इस गांव को चुना. Zoho के यूजर्स का आंकड़ा 6 करोड़ को पार कर गया है. इसके ग्राहकों में लिवाइस, अमेजन, फिलिप्स, ओला, शाओमी और जोमेटो जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. श्रीधर ने अमेरिका के साथ-साथ  जापान, सिंगापुर, ताइवान जैसे बाजारों को गहराई से जानने के बाद भारत में अपना कारोबार शुरू किया. आज वह न केवल एक सफल बिजनेसमैन हैं बल्कि लोगों के लिए प्रेरणा भी हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

6 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

8 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

9 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

5 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

3 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

5 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

6 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

8 hours ago