✕

होम / बिजनेस / बाजार में आज कहां बरसेगा हरा रंग और किन शेयरों के है लाल होने की आशंका?

बाजार में आज कहां बरसेगा हरा रंग और किन शेयरों के है लाल होने की आशंका?

विदेशी निवेशक हमारे शेयर बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं. दरअसल, दूसरे बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार में अच्छे रिटर्न की संभावना अधिक है, इसलिए विदेशी निवेशक वापस कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी से कारोबार करते हुए ग्रीन लाइन पर बंद हुए. यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन था जब बाजार में तेजी देखने को मिली.  विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के पूंजी प्रवाह में आई तेजी और वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने हमारे बाजार को भी मजबूती प्रदान की. इस दौरान,  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का  30 शेयरों वाला सेंसेक्स 384.30 अंक चढ़कर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 84,928.61 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 148.10 अंकों की उछाल के साथ 25,939.05 के नए शिखर पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.

इनमें है तेजी के संकेत
सबसे पहले बात केते हैं मोमेंटम इंडिकेटर MACD के संकेतों की. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए HUL, Apollo Hospitals Enterprise, Bajaj Finserv, Inox Wind Energy, E2E Networks, Amber Enterprises,  V-Mart Retail,  Angel One और Solar Industries पर तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव उछल सकते हैं. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें आ सकती है मंदी
MACD) ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. Paytm के साथ-साथ  LTIMindtree, Apar Industries, Glenmark Life Sciences, Lakshmi Machine Works, Shilpa Medicare, Anand Rathi Wealth और Crisil में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. Paytm के शेयर कल के तेजी वाले बाज़ार में भी 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 650.15 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में भी यह शेयर लाल रंग से रंगा हुआ नज़र आ रहा है. इसी तरह, LTIMindtree में भी कल गिरावट दर्ज की गई.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में  Amber Enterprises, Asahi India Glass, SBFC Finance, Aditya Birla Retail, Mankind Pharma, Blue Star और Kalyan Jewellers का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. लिहाजा, आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

8 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

11 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

7 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित